फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus in delhi Uruguay woman wander without mask police stop she argue with them

बिना मास्क के घूम रही थीं विदेशी अधिकारी, टोकने पर पुलिस से उलझीं

Mon, 13 Apr 2020 09:06 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 13 Apr 2020 09:06 AM IST
सार

-वसंत विहार इलाके का मामला, उरुग्वे दूतावास में कार्यरत है महिला
-पुलिस ने विदेश मंत्रालय और संबंधित दूतावास को दी सूचना

विज्ञापन
Coronavirus in delhi Uruguay woman wander without mask police stop she argue with them
वसंत विहार में साइकिल से बिना ग्लव्स और मास्क के साईकिल से घूम रही महिला को दिल्ली पुलिस ने रोका, तब महिला ने पुलिस से बहस की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेजी से फैल रही कोरोना महामारी के बीच दिल्ली के वसंत विहार इलाके में उरुग्वे दूतावास की एक महिला अधिकारी बिना मास्क और दस्तानों के घूम रही थी। वसंत विहार थानाध्यक्ष रविशंकर ने महिला को टोका तो वह उनसे उलझ गईं।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने इसकी सूचना विदेश मंत्रालय व संबंधित दूतावास को दी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में विदेशी नागरिक बिना मास्क के घूम रहे हैं। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वसंत विहार थानाध्यक्ष शनिवार शाम पश्चिमी मार्ग पर स्टाफ के साथ गश्त कर रहे थे।
विज्ञापन


तभी उन्होंने साइकिल चला रही उरुग्वे दूतावास की महिला अधिकारी को देखा, जिन्होंने न तो मुंह पर मास्क लगा रखा था और न ही हाथों में दस्ताने पहने हुए थे। थानाध्यक्ष ने महिला को टोका तो वह उनसे उलझ गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान वसंत विहार आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का आरोप था कि वसंत विहार इलाके में विदेशी नागरिक बिना मास्क के घूम रहे हैं। उन्हें मास्क पहनने का कहा जाता है तो कोई सुनता नहीं है। 

दिल्ली पुलिस ने विदेश मंत्रालय व उरुग्वे दूतावास को इसकी जानकारी दी है। दरअसल, पुलिस किसी भी दूतावास के अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं कर सकती। इसलिए महिला के खिलाफ सरकारी आदेश का उल्लंघन करने आदि का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। दूतावास की महिला पर लॉकडाउन तोड़ने व सरकारी नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed