{"_id":"60f57b20502d4d49af1c690f","slug":"coronavirus-in-delhi-update-19-july-least-cases-in-one-day-in-this-year-36-new-cases-in-last-24-hours-and-three-deaths","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना: इस साल एक दिन में कोविड के सबसे कम मामले, 36 नए संक्रामित, 3 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना: इस साल एक दिन में कोविड के सबसे कम मामले, 36 नए संक्रामित, 3 की मौत
Mon, 19 Jul 2021 06:46 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 19 Jul 2021 06:46 PM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले एक दिन में तीन लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 58 मरीज स्वस्थ हुए हैं। पिछले 24 घंटों मे 59,410 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें 0.06 फीसदी सैंपल संक्रमित मिले। कुल मरीजों की संख्या 14,35,565 हो गई है, जिनमें से 14,09,968 ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
कोरोना की जांच कराते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में सोमवार को 36 संक्रमित मिले हैं, जो इस साल सबसे कम हैं। पिछले दस दिन से दैनिक संक्रमितों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। इसके साथ ही संक्रमण दर और सक्रिय मरीज भी सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले एक दिन में तीन लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 58 मरीज स्वस्थ हुए हैं। पिछले 24 घंटों मे 59,410 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें 0.06 फीसदी सैंपल संक्रमित मिले। कुल मरीजों की संख्या 14,35,565 हो गई है, जिनमें से 14,09,968 ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
कुल मौत का आंकड़ा 25,030 हो गया है। सक्रिय मरीजों की संख्या 567 है। फिलहाल 183 रोगी अपने घरों में आइसोलेशन में हैं। अस्पतालों में 339 मरीज भर्ती हैं। कोविड केयर केंद्रों में 09 रोगियों का इलाज चल रहा है। कंटेनमेंट जोन की संख्या घटकर 407 हो चुकी है।
विज्ञापन
इन कारणों से कोरोना है सबसे निचले स्तर पर
सफदरजंग अस्पताल के कम्यूनिटी मेडिसन विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर जुगल किशोर के मुताबिक, दिल्ली में कोरोना के सबसे निचले स्तर आने के चार प्रमुख कारण है। इनमें पहला यह है कि दूसरी लहर में करीब 80 फीसदी आबादी संक्रमित हो चुकी है। इन सभी लोगों में संक्रमण के खिलाफ एंटीबॉडी बन चुकी है। इसलिए अभी यह वायरस की चपेट में नहीं आ रहे हैं। दूसरा यह है कि भले ही अन्य राज्यों में वायरस के कई म्यूटेशन सामने आ रहे हैं, लेकिन दिल्ली में फिलहाल क नया स्ट्रेन सामने नहीं आया है। तीसरा यह है कि इस बार कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए सरकार ने काफी सख्ती की हुई है। चौथा यह है दिल्ली कि करीब 46 फीसदी आबादी का वैक्सीनेशन हो चुका है।
पिछले दस दिनों के दैनिक मामले
तारीख- दैनिक मामले
09 जुलाई 81
10 76
11 53
12 45
13 76
14 72
15 72
16 66
17 59
18 51
19 36
नोट- आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हैं