{"_id":"5f50895fc2e799319f045fd7","slug":"coronavirus-in-delhi-satyendra-jain-speak-on-increasing-corona-number-bed-situation-in-hospitals-and-delhi-metro-services-resume","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में बढ़ते मामलों और मेट्रो की सेवाएं शुरू होने पर मंत्री सत्येंद्र जैन ने कही बड़ी बात, पढ़ें खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में बढ़ते मामलों और मेट्रो की सेवाएं शुरू होने पर मंत्री सत्येंद्र जैन ने कही बड़ी बात, पढ़ें खबर
Thu, 03 Sep 2020 11:42 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:42 AM IST
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन
- फोटो : एएनआई
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली में बढ़ते कोरोना के संक्रमण, अस्पताल में बेड की उपलब्धता और दिल्ली मेट्रो की सेवाएं फिर से शुरू होने को लेकर पत्रकारों को जानकारी दी। जहां बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर वह बोले कि घबराने की जरूरत नहीं है, मेट्रो की सेवा शुरू होने से पहले किस तरह की तैयारी चल रही है उसकी भी जानकारी दी।
विज्ञापन
बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर क्या बोले-
सत्येंद्र जैन ने कहा, हम ज्यादा से ज्यादा टेस्ट करने की तैयारी कर रहे हैं। कल(2 सितंबर) दिल्ली में करीब 30,000 टेस्ट हुए थे, आज 35,000 टेस्ट होंगे। कुछ दिनों के लिए हो सकता है कि लगे मामले बढ़ गए हैं लेकिन आगे कुछ दिनों के बाद मामले कम आएंगे।
विज्ञापन
अस्पतालों के बेड को लेकर बोले ये बात-
उन्होंने कोरोना को लेकर अस्पतालों में बेड की व्यवस्था पर कहा कि दिल्ली में कोविड के लिए 14000 बेड हैं, जिनमें से 70 प्रतिशत बेड खाली हैं। हमने 5-6 अस्पतालों से जानकारी प्राप्त की है कि यहां 70-80 प्रतिशत मरीज दिल्ली के बाहर के हैं। कई अस्पातालों में कुछ परेशानियां हो सकती हैं लेकिन बेड की कोई परेशानी नहीं है।
विज्ञापन
मेट्रो सेवा शुरू होने को लेकर दी जानकारी-
सत्येंद्र जैन ने मेट्रो के संचालन को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि, सभी प्रोटोकॉल लागू किए जाएंगे। सेवा शुरू होने से पहले मेट्रो का ड्राई रन भी किया जाएगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लोग मास्क लगाएं और हाथ सैनिटाइज कर रहे हैं और सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन कर रहे हैं ताकि कोरोना संक्रमण फैलने से रोका जा सके।