दिल्ली में 27 मई के बाद पहली बार मरीजों की संख्या में गिरावट, 24 घंटे में मिले 954 संक्रमित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में कोरोना वायरस के आंकड़ों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी में सोमवार को कोरोना वायरस के 954 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 35 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 1,23,747 हो गई है। सोमवार को 1784 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। दिल्ली में अब तक 1,04,918 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि कोरोना वायरस से राजधानी में कुल 3663 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में अभी 15166 सक्रिय मामले हैं।
954 new #COVID19 positive cases, 1784 recovered/discharged/migrated & 35 deaths reported in Delhi today. The total number of positive cases now rises to 1,23,747 including 1,04,918 recovered/discharged/migrated and 3,663 deaths: Government of Delhi pic.twitter.com/i9fmgHLWFz
— ANI (@ANI) July 20, 2020विज्ञापन
दिल्ली में सोमवार को 4177 आरटी-पीसीआर जांच और 7293 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। राजधानी में अब तक कोरोना वायरस की कुल 8,30,459 जांच की गई हैं। दिल्ली में अभी कंटेनमेंट जोन की कुल संख्या 696 है।
बता दें 27 मई के बाद दिल्ली में पहली बार 24 घंटे में एक हजार से कम मामले सामने आए हैं। राजधानी में अभी कुल 8379 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। राजधानी का रिकवरी रेट 84.78 प्रतिशत जबकि डेथ रेट 2.96 प्रतिशत है।