दिल्ली में 757 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, 16 की मौत, 939 मरीज स्वस्थ घोषित
दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस के 757 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 16 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ 939 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया है। राजधानी में रविवार को पॉजिटिविटी रेट 1.01 प्रतिशत रहा। वहीं पिछले दस दिनों में मृत्यु दर 2.85 प्रतिशत दर्ज किया गया है।
Delhi reports 757 new #COVID19 cases, 939 recoveries and 16 deaths in the last 24 hours, as per Delhi Health Department
विज्ञापन
Total cases: 6,22,851
Total recoveries: 6,05,685
Death toll: 10,453
Active cases: 6,713 pic.twitter.com/Eolbl5XHcY— ANI (@ANI) December 27, 2020
दिल्ली में रविवार को 75210 कोरोना जांच की गई हैं। इसमें 40742 आरटी-पीसीआर जांच और 34468 रैपिड एंटीजन जांच शामिल हैं। राजधानी में अब तक कुल 83,51,048 कोरोना जांच की गई हैं।
दिल्ली में अब तक कुल 6,22,851 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें से 6,05,685 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राजधानी में अब तक कोरोना वायरस से 10453 मरीजों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अभी पॉजिटिविटी रेट 7.46 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.68 प्रतिशत दर्ज किया गया है। राजधानी में अभी 6713 सक्रिय मरीज हैं। इसमें से 3335 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। दिल्ली में अभी कुल 4913 कंटेनमेंट जोन हैं।