{"_id":"5f70b41f0b12130223078c8f","slug":"coronavirus-in-delhi-latest-updates-3292-new-cases-42-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना वायरस के 3292 नए मामले आए सामने, 42 लोगों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना वायरस के 3292 नए मामले आए सामने, 42 लोगों की मौत
Sun, 27 Sep 2020 09:17 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 27 Sep 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस के 3292 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 42 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 2,71,114 हो गई है।
विज्ञापन
Delhi reports 3292 new #COVID19 cases, 3739 recoveries/discharges/migrations and 42 deaths today. The total cases in the state rise to 2,71,114, including 2,36,651 recoveries/discharges/migrations and 5235 deaths. Active cases stand at 29,228: Government of Delhi pic.twitter.com/27u9wFlkf4
— ANI (@ANI) September 27, 2020विज्ञापन
दिल्ली में रविवार को 3739 लोगों डिस्चार्ज किया गया है। राजधानी में अब तक कुल 2,36,651 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक कुल 5235 मरीजों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी कुल 29,228 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि रविवार को 11414 आरटी-पीसीआर जांच और 40,002 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। राजधानी में रविवार को कुल 51416 जांच की गई हैं। दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस की कुल 29,24,754 जांच की गई है।
दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 9.27 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.93 प्रतिशत है। अगर पिछले दस दिनों की बात करें तो मृत्यु दर 0.98 प्रतिशत है। दिल्ली में अभी कुल 2380 कंटेनमेंट जोन हैं। राजधानी में अभी कुल 17291 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।