दिल्ली में कोरोना के 3235 संक्रमितों की पुष्टि, 95 लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस के 3235 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। जबकि संक्रमण से 95 लोगों की मौत हो गई है। राजधानी में रविवार को 21098 जांच की गई हैं। इसमें 9221 आरटी-पीसीआर जांच और 11877 रैपिड एंटीजन जांच शामिल हैं। दिल्ली में अभी पॉजिटिविटी रेट 15.33 प्रतिशत है। रविवार को 7606 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
95 deaths, 3,235 new positive cases and 7,606 recoveries reported in Delhi in the last 24 hours
विज्ञापन
The total number of COVID19 cases in Delhi stands at 4,85,405 including 39,990 active cases, 4,37,801 recoveries and 7,614 deaths pic.twitter.com/V4sQuL81Kl— ANI (@ANI) November 15, 2020
दिल्ली में अब तक कुल 54,49,570 जांच की गई हैं। राजधानी में अब तक कुल 4,85,405 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें से 4,37,801 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस की वजह से अब तक कुल 7614 मरीजों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अभी कुल 39,990 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 27089 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। राजधानी में कंटेनमेंट जोन की कुल संख्या 4358 हो गई है।