दिल्ली में कोरोना वायरस के 3037 नए मामले आए सामने, 40 लोगों ने तोड़ा दम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में गुरुवार को 3037 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि 40 लोगों की मौत हो गई। वहीं 3167 लोगों को गुरुवार को डिस्चार्ज किया गया है। राजधानी में अब तक कुल 2,82,752 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं अब तक कुल 2,50,613 लोग कोरोना संक्रमण को मात दे चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक कुल 5401 लोगों की जान जा चुकी है। दिल्ली में अभी कुल 26,738 सक्रिय मामले हैं।
Delhi reports 3,037 new #COVID19 cases, 3,167
विज्ञापन
recoveries/discharges/migrations and 40 deaths today. The total cases in the state rise to 2,82,752 including 2,50,613 recoveries/discharges/migrations and 5,401 deaths. Active cases stand at 26,738: Delhi Govt pic.twitter.com/CHbxSkFndLविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 1, 2020
दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि गुरुवार को 9969 आरटी-पीसीआर जांच और 45454 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। दिल्ली में गुरुवार को कोरोना वायरस की कुल 55423 जांच की गई है। राजधानी में अब तक कोरोना वायरस की कुल 31,35,388 जांच की गई हैं।
दिल्ली में अभी पॉजिटिविटी रेट 9.02 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.91 प्रतिशत है। अगर पिछले दस दिनों की बात करें तो मृत्यु दर 1.16 प्रतिशत है। राजधानी में अभी कुल 2615 कंटेनमेंट जोन है। वहीं दिल्ली में अभी कुल 15899 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
कोविड अस्पतालों में 6146 मरीज भर्ती है। वहीं, कोविड सेंटर में 1327 और हेल्थ सेंटर में 329 रोगी हैं। संक्रमण दर 5.48% रही। इस सप्ताह ऐसा दूसरी बार है कि संक्रमितों से ज्यादा संख्या ठीक होने वाले मरीजों की रही।