दिल्ली में कोरोना वायरस के 2385 नए मामले आए सामने, 60 लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में शुक्रवार को 2385 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 2402 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। कोरोना वायरस से राजधानी में शुक्रवार को 60 लोगों की मौत हो गई है। पिछले 10 दिनों में मृत्यु दर 2.31 प्रतिशत दर्ज किया गया है।
Delhi reports 2385 new #COVID19 cases, 2402 recoveries and 60 deaths in the last 24 hours.
विज्ञापन
Total cases 6,03,535
Total recoveries 5,74,925
Death toll 9934
Active cases 18,676 pic.twitter.com/oqZm3OCnFp — ANI (@ANI) December 11, 2020
दिल्ली में शुक्रवार को 71,679 कोरोना जांच की गई हैं। इसमें 31724 आरटी-पीसीआर और 39955 रैपिड एंटीजन जांच शामिल हैं। राजधानी में अब तक कुल 70,77, 155 कोरोना जांच की गई हैं।
दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस की कुल 6,03,535 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें से 5,74,925 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से राजधानी में कुल 9934 मरीजों की मौत हुई है। दिल्ली में अभी पॉजिटिविटी रेट 8.53 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.65 प्रतिशत है। राजधानी में अभी 18,676 सक्रिय मरीज हैं। इसमें से 10886 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। दिल्ली में अभी कुल 6501 कंटेनमेंट जोन हैं।
आरटी-पीसीआर टैस्ट की कीमत 800 रुपये तय करने के निर्णय को चुनौती
उच्च न्यायलय ने आरटी-पीसीआर टैस्ट की कीमत 800 रुपये तय करने के निर्णय को चुनौती याचिका पर दिल्ली सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
एसोसिएशन ऑफ प्रैक्टिसिंग पैथोलॉजिस्ट द्वारा दायर याचिका में दावा किया गया है कि आरटी-पीसीआर के लिए तय की गई कीमत संबंधी निर्णय मनमाना है और इसके सदस्यों के कई मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करती है।याची ने कहा कि सरकार ने 18 जून को पहले टैस्ट के दाम 2400 रूपये तय किए थे और 30 नवंबर को टैस्ट के रेट 800 रुपये तय कर दिए। इससे याचिकाकर्ता को काफी वित्तिय नुकसान हो रहा है। ऐसे में सरकार के आदेश को रद्द किया जाए।