दिल्ली में कोरोना वायरस के 1652 नए मामले, 58 लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में गुरुवार को 1652 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 58 लोगों की मौत हो चुकी है। राजधानी में गुरुवार को 1994 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 1,18,645 हो गई है। दिल्ली में अब तक 97693 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से अब तक राजधानी में कुल 3545 लोगों की मौत हो चुकी हैं। दिल्ली में अभी कोरोना वायरस के 17407 सक्रिय मामले हैं।
5,896 RTPCR/CBNAAT/TureNat tests and 14,329 rapid antigen test have been conducted in Delhi today. So far, a total of 7,56,661 tests have been conducted: Delhi Health Department https://t.co/DqdNbRic01
— ANI (@ANI) July 16, 2020
दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि गुरुवार को राजधानी में 5896 आरटी-पीसीआर और 14329 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस की कुल 756661 जांच की गई हैं।
दिल्ली सरकार ने हाईकोर्ट को बताया, प्रसव से पहले अनिवार्य नहीं होगी कोरोना जांच
प्रसव से पहले सभी गर्भवती महिलाओं की कोविड-19 जांच कराना अनिवार्य नहीं है। अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी महिला की जांच करवाई जा सकती है। दिल्ली सरकार ने संबंधित मामले में सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट को दी। हाईकोर्ट ने इन महिलाओं की जांच में लगने वाले समय पर सवाल उठाते हुए दिल्ली सरकार को स्थिति साफ करने का निर्देश दिया था।
मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल और न्यायमूर्ति प्रतीक जालान की पीठ के समक्ष दिल्ली सरकार ने इस संबंध में हलफनामा दाखिल किया। दिल्ली सरकार ने हलफनामे में कहा कि अस्पताल में प्रसव से पहले सभी गर्भवती महिलाओं की कोविड-19 जांच करवानी अनिवार्य नहीं है। हालांकि संदिग्ध लगने वाली महिलाओं की जांच पहले करवाई जाएगी।
दिल्ली सरकार ने स्पष्ट किया उन्हीं महिलाओं की खासतौर पर कोरोना जांच करवाई जाएगी जो कोरोना हॉटस्पॉट वाले इलाकों से हों या किसी कोरोना मरीज के संपर्क में आई हों। इस पर कोर्ट ने कहा कि गर्भवती महिलाओं के लिए सरकार द्वारा तय दिशा-निर्देशों से स्पष्ट है कि महिलाओं के प्रसव से पहले कोविड-19 जांच के लिए परेशानी नहीं उठानी पडे़गी। लिहाजा कोर्ट इस मामले में आगे और निगरानी नहीं करेगी।