दिल्ली में कोरोना वायरस के 1299 नए मामले आए सामने, 15 लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में गुरुवार को कोरोना वायरस के 1299 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 15 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 1,41,531 हो गई है। गुरुवार को दिल्ली में 1008 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक दिल्ली में 1,27,124 को मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक कुल 4059 लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली में अभी 10348 सक्रिय मरीज हैं।
5,737 RTPCR/CBNAAT/TrueNat tests and 14,699 Rapid antigen tests conducted today. A total of 11,20,318 test conducted so far: Government of Delhi https://t.co/dOurQWHK81
— ANI (@ANI) August 6, 2020
दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि गुरुवार को 5737 आरटी-पीसीआर जांच और 14699 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। राजधानी में अब तक कोरोना वायरस की कुल 11,20,318 जांच की गई हैं। दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की कुल संख्या 466 हो गई है।
Covaxin: दो हफ्ते बाद भी वॉलंटियर में नहीं दिखे दुष्परिणाम
कोविड-19 की महामारी से इस समय पूरा विश्व लड़ रहा है। दुनियाभर के वैज्ञानिकों के लिए यह बीमारी एक चुनौती बन चुकी है जिसकी दवा या वैक्सीन कई देशों के चिकित्सक बनाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसी ही कोशिश भारत में भी हो रही है। भारतीय वैज्ञानिकों ने कोरोना से लड़ने के लिए कोवैक्सीन(Covaxin) बनाई है, जिसका ट्रायल दिल्ली के एम्स समेत 12 अन्य संस्थानों में चल रहा है। अब इसे लेकर एक अच्छी खबर आ रही है।
मालूम हो कि इस वक्त एम्स में पहले दौर का मानव परीक्षण चल रहा है। इसके तहत एम्स में अब तक 16 लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। पहले वॉलंटियर को वैक्सीन दिए हुए करीब दो सप्ताह हो गए हैं। व्यक्ति लगातार डॉक्टरों की निगरानी में है और अच्छी बात यह है कि दो सप्ताह बाद भी उसमें कोई दुष्प्रभाव नजर नहीं आए हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि टीके के प्रथम चरण का ट्रायल सफल रहेगा।