फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus in delhi latest updates 1250 new cases 13 death 

दिल्ली में कोरोना वायरस के 1250 नए मामले आए सामने, 13 लोगों की मौत 

Fri, 21 Aug 2020 07:36 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 21 Aug 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in delhi latest updates 1250 new cases 13 death 
दिल्ली में कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 1250 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 13 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 1,58,604 हो गई है। राजधानी में शुक्रवार को 1082 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। दिल्ली में अब तक कुल 1,42,908 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक कुल 4270 लोगों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी 11426 सक्रिय मरीज हैं।

विज्ञापन

 

दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि शुक्रवार को राजधानी में 6086 आरटी-पीसीआर जांच और 11649 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस की कुल 19,92,928 जांच की गई हैं। राजधानी में अभी कुल 5818 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण से मरने वाले सफाई कर्मचारी के घर पहुंचे केजरीवाल, दिया एक करोड़ का चेक
कोरोना का कहर दिल्ली में कुछ कम जरूर हो गया है लेकिन अभी खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में यह कोरोना योद्धाओं की जान भी ले रहा है। ऐसे ही कोरोना योद्धा थे सफाई कर्मचारी राजू। राजू की मौत कोरोना के कारण हो गई। यही वजह है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज राजू के घर पहुंचे।


केजरीवाल ने राजू के घर पहुंंचकर परिवार को सांत्वना दी और परिवार के लिए एक करोड़ की आर्थिक मदद दी। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी, 'हमें अपने कोरोना वॉरियर्स पर गर्व है जिन्होंने अपनी जान की बाजी लगाकर लोगों की सेवा की है। उन्हीं में से एक योद्धा हमारे सफाई कर्मचारी राजू जी भी थे। आज उनके घर जाकर परिवार से मिला और एक करोड़ रुपये की सहायता राशि दी। आशा है कि इससे उनके परिवार को मदद मिलेगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed