{"_id":"5f4e53828ebc3e54c6329034","slug":"coronavirus-in-delhi-latest-news-2312-new-cases-18-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना वायरस के 2312 नए मामले आए सामने, 18 लोगों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना वायरस के 2312 नए मामले आए सामने, 18 लोगों की मौत
Tue, 01 Sep 2020 07:28 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Tue, 01 Sep 2020 07:28 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस के 2312 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 18 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 1,77,060 हो गई है। राजधानी में मंगलवार को 1050 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। दिल्ली में अब तक कुल 1,56,728 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक कुल 4462 मरीजों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी कुल 15870 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन
Delhi reports 2312 new #COVID19 cases, 1050 discharges and 18 deaths today. Total number of cases now at 177060 including 156728 recovered/discharged/migrated cases, 15870 active cases and 4462 deaths. pic.twitter.com/zOOp13iF1V
— ANI (@ANI) September 1, 2020विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि मंगलवार को दिल्ली में 7198 आरटी-पीसीआर जांच और 17000 रैपिड एंटीजन जांच की हैं। दिल्ली में अब तक कुल 16,07,683 कोरोना जांच की गई हैं। दिल्ली में अभी कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या 846 है। जबकि 8119 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के केवल ट्यूशन फीस लेने के फैसले से निजी स्कूल परेशान
दिल्ली में निजी स्कूल ट्यूशन फीस के अलावा अन्य किसी प्रकार का शुल्क अभिभावकों से नहीं ले सकते हैं। ट्यूशन फीस के साथ अन्य कोई शुल्क मांगने पर न केवल उसे वापस करना होगा या फिर उसे समायोजित करना होगा। शिक्षा निदेशालय ने फीस को लेकर आ रही शिकायतों के बाद इस संबंध में आदेश जारी किया है। शिक्षा निदेशालय के इस आदेश को नहीं मानने वाले स्कूलों के खिलाफ दिल्ली स्कूल एजुकेशन एक्ट एंड रूल्स-1973 के सेक्शन-24 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
स्कूल संचालक हुए आदेश से परेशान, दे रहे अपने-अपने तर्क
दिल्ली सरकार के केवल ट्यूशन फीस लेने के आदेश के बाद निजी स्कूल संचालक परेशान हैं। वह सरकार के इस आदेश को सही नहीं मान रहे। स्कूलों के एसोसिएशन अपने-अपने तर्क दे रहे हैं। उनका कहना है कि ऐसे तो बंद करने पड़ जाएंगे स्कूल।