दिल्ली में बीते 24 घंटे में सामने आए 3944 कोरोना संक्रमित, एक दिन में हुए रिकॉर्ड 78949 टेस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में 3944 कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। वहीं एक दिन में रिकॉर्ड 78949 लोगों की कोरोना जांच हुई है। यह एक दिन में हुए टेस्ट की सबसे बड़ी संख्या है। वहीं दिल्ली में बीते 24 घंटे में 82 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है।
बीते 24 घंटे में जहां 4000 से कम संक्रमित मामले सामने आए वहीं 5329 संक्रमित ठीक भी हुए। इस तरह अब दिल्ली में कुल 5,78,324 संक्रमित मामले सामने आ चुके हैं। कुल 5,38,680 ठीक हो चुके हैं। वहीं कुल 9,324 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। इस वक्त दिल्ली में कुल 30,302 एक्टिव केस हैं।
42 दिन बाद दिल्ली में सबसे कम सैंपल मिले कोरोना संक्रमित
भारत में कोरोना का तीसरा पीक देखने वाली दिल्ली की हालत अब सुधरने लगी है। 42 दिन बाद पहली बार दिल्ली में सबसे कम सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं। बीते अक्तूबर माह से अब तक पहली बार संक्रमण दर पांच फीसदी दर्ज की गई है।
बुधवार को दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने एक दिन में 3944 कोरोना संक्रमित मरीज मिलने की जानकारी दी है। जबकि इस दौरान 82 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। वहीं 5329 मरीजों को डिस्चॉर्ज किया गया। दिल्ली में पहली बार एक दिन में सबसे ज्यादा जांच भी हुई हैं।
Delhi reports 3,944 new COVID-19 cases, 5,329 recoveries, and 82 deaths, as per Delhi Health Department
Total cases: 5,78,324
Total recoveries: 5,38,680
Death toll: 9,342
Active cases: 30,302 pic.twitter.com/37x9OuEYXJ
— ANI (@ANI) December 2, 2020
दिल्ली में अभी कोरोना मृत्युदर राष्ट्रीय स्तर से ज्यादा
पिछले एक दिन में 78,949 सैंपल की जांच हुई है जिनमें से केवल पांच फीसदी सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं। फिलहाल दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 5,78,324 हो चुकी है जिनमें से अब तक 5,38,680 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं।
वहीं 9342 लोगों की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो चुकी है। दिल्ली में कोरोना वायरस की मृत्युदर अभी भी राष्ट्रीय स्तर से ज्यादा है। राष्ट्रीय स्तर पर यह दर 1.45 फीसदी है जबकि दिल्ली में अब तक 1.62 फीसदी मरीज मारे जा चुके हैं। फिलहाल राजधानी में सक्रिय मरीजों की संख्या 30,302 हो चुकी है जिनमें से 18,423 मरीज अपने अपने घरों में होम आइसोलेशन में हैं।
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राजधानी में पहला कोरोना संक्रमित मरीज दो मार्च को मिला था। तब से लेकर अब तक पहली बार एक दिन में सबसे ज्यादा जांच हुई हैं। साथ ही 36,370 सैंपल की एक दिन में आरटीपीसीआर जांच भी पहली बार हुई है।
फिलहाल स्थिति यह है कि दो करोड़ की आबादी वाली राष्ट्रीय राजधानी में अब तक 64.25 लाख से भी अधिक लोगों की जांच हो चुकी है। रोजाना जांच के आंकड़ें इसी प्रकार रहे तो अगले एक से दो सप्ताह में ही दिल्ली की आधी आबादी कोरोना वायरस की जांच के दायरे में आ जाएगी।
दिल्ली में ऐसे कम हुई संक्रमण दर
दिन संक्रमण दर (फीसदी में)
19 अक्तूबर 6.32
26 अक्तूबर 8.48
01 नवंबर 10.91
07 नवंबर 15.26
08 नवंबर 12.84
10 नवंबर 13.40
23 नवंबर 10.14
25 नवंबर 8.51
26 नवंबर 7.24
30 नवंबर 6.85
1 दिसंबर 5