फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus in delhi aiims closes opd patient walk in registration non essential surgery stop all update

कोरोना वायरसः एम्स में 23 मार्च से बंद होंगे मरीजों के वॉक-इन रजिस्ट्रेशन

Sat, 21 Mar 2020 03:27 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 21 Mar 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in delhi aiims closes opd patient walk in registration non essential surgery stop all update
aiims - फोटो : file photo

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के अधीक्षक डॉ. डीके शर्मा ने कहा है कि कोरोना के चलते यह निर्णय लिया गया है कि 23 मार्च से ओपीडी में मरीजों का नियमित वॉक-इन के तहत जो रजिस्ट्रेशन होता है उसे रोक दिया जाएगा। यह नियम स्पेशेलिटी क्लिनिक और एम्स के सभी केंद्रों पर लागू होगा।

विज्ञापन


एम्स में सभी गैर जरूरी ऑपरेशनों पर रोक
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने कोरोना वायरस के मद्देनजर बने हालात के चलते सभी गैरजरूरी ऑपरेशनों पर रोक लगाने का फैसला लिया है। शुक्रवार सुबह निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन


शनिवार से एम्स में सभी गैरजरूरी ऑपरेशनों पर रोक लग जाएगी। संस्थान में केवल आपातकालीन और जीवन बचाने वाले ऑपरेशन ही किए जा सकेंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एम्स में दिन साढ़े पांच सौ से ज्यादा ऑपरेशन होते हैं। इनमें एम्स के मुख्य अस्पताल के अलावा ट्रॉमा सेंटर, झज्जर स्थित एनसीआई, न्यूरो कार्डिएक सेंटर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी शाखाओं सहित मुख्य अस्पताल में आपात मरीजों को छोड़कर सभी के ऑपरेशन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि स्थिति गंभीर होने पर ही एम्स में संपर्क करें। गैरजरूरी ओपीडी और ऑपरेशन कराने वाले मरीज कुछ समय तक घरों में ही आराम करें। कोरोना वायरस को लेकर बने हालात नियंत्रण में आने तक ये आदेश लागू रहेंगे।

डॉक्टर कर रहे अपील, कम से कम आएं अस्पताल
केंद्र और दिल्ली सरकार के अस्पतालों में कोरोना संक्रमण को देखते हुए ओपीडी में आने वाले मरीजों से आग्रह किया जा रहा है कि वह कम से कम ही अस्पताल आएं। इसके चलते कई अस्पतालों ने ओपीडी का समय डेढ़ से दो घंटे तक घटा दिया है। इसके बावजूद लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। ऐसे में डॉक्टरों को खुद जाकर मरीजों व तीमारदारों को समझाना पड़ रहा है।

एम्स में शुक्रवार सुबह जीरियाट्रिक डिपार्टमेंट के डॉ. विजय गुर्जर ओपीडी में लोगों से अपील करते दिखाई दिए कि जितना हो सके लोग कम से कम अस्पताल आएं। डॉ. गुर्जर ने कहा कि इन दिनों कोरोना वायरस से बचाव की जरूरत है और इसके लिए जरूरी है कि जितना हो सके, आप घर पर ही रहें। ज्यादा जरूरी होने पर ही अस्पताल आएं। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें। यदि किसी डिपार्टमेंट में या फिर दवा की दुकान पर भीड़ लगी है तो एक-दूसरे से चिपककर खड़े ना हों, एक मीटर की दूरी बनाए रखें।


ओपीडी में यदि आप आए हैं तो कम से कम एक मीटर की दूरी बनाए रखें ताकि कोरोना वायरस से बचा जा सके। यह ना सोचें कि दूरी बनाकर खड़े होंगे तो कोई और लाइन में लग जाएगा। सभी को नंबर से देखा जाएगा। साथ ही जहां कुर्सियां खाली हैं, वहां एक-एक कुर्सी छोड़कर ही बैठें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed