फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus in delhi 3630 new cases 77 death total tally reaches to 56746

Coronavirus in Delhi : रिकॉर्ड 3630 नए मामले आए सामने, 77 लोगों की मौत, पिछले 24 घंटों में 7725 स्वस्थ

Sat, 20 Jun 2020 11:30 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 20 Jun 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in delhi 3630 new cases 77 death total tally reaches to 56746
दिल्ली में कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 3630 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 7725 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 56746 हो गई है। दिल्ली में अब तक 31294 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।  राजधानी में शनिवार को 77 लोगों की मौत हुई। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक 2112 लोगों की मौत हो चुकी है।  राजधानी में अभी 23340 सक्रिय मामले हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या 262 हुई 

दिल्ली सरकार ने शनिवार को जानकारी दी है कि दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या 262 हो गई है। अब तक कुल 73 इलाकों को कंटेनमेंट जोन की सूची से बाहर किया गया है। .
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में कोरोना मरीजों के लिए बेड की दरें तय
उपराज्यपाल अनिल बैजल ने शनिवार को बताया कि  दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कोरोना के मरीजों के लिए बेड की दरें तय करने की उच्च-स्तरीय विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों को मंजूरी दी। अस्पातालों में आइसोलेशन बेड, आईसीयू (वेंटिलेटर के बिना ) और आईसीयू (वेंटिलेटर के साथ) की दरें : 8000-10000,13000-15000 और 15000-18000 रुपये क्रमश: तय की गई हैं।


उन्होंने कहा कि उच्च-स्तरीय विशेषज्ञ समिति द्वारा अनुमोदित दरें निजी अस्पतालों की कुल बेड क्षमता के अधिकतम 60 प्रतिशत कोविड-19 बेड पर लागू होंगी।

एलजी ने वापस लिया फैसला 
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने डीडीएमए की बैठक में पांच दिन के संस्थागत क्वारंटीन का फैसला वापस ले लिया है। डीडीएमए की दोबारा हुई बैठक में सरकार की ओर से किए गए विरोध के बाद उपराज्यपाल ने अपना फैसला वापस ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed