{"_id":"621f6ed622d99457cc23f105","slug":"coronavirus-in-delhi-325-new-corona-positive-found-in-last-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना: पिछले 24 घंटे में मिले 325 नए संक्रमित, एक मरीज को लील गया संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना: पिछले 24 घंटे में मिले 325 नए संक्रमित, एक मरीज को लील गया संक्रमण
Wed, 02 Mar 2022 06:49 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 02 Mar 2022 06:49 PM IST
सार
विभाग से जानकारी मिली है कि संक्रमण को लेकर कोविड हेल्पलाइन पर अभी भी काफी कॉल आ रही हैं। बीते एक दिन में 227 कॉल हेल्पलाइन पर दर्ज हुई हैं। जिनमें अधिकांश दवाएं, जांच और ऑक्सीजन से जुड़ी पाई गईं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में कोरोना के संक्रमण में फिलहाल कोई बदलाव नहीं नजर आ रहा है। राजधानी में संक्रमण की दर लगातार एक फीसदी से नीचे बनी हुई है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 325 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान एक रोगी की संक्रमण से मौत हुई है। इसके साथ ही 440 मरीजों को छुट्टी दी गई है।
विज्ञापन
पिछले एक दिन में 40284 सैंपल की जांच में 0.81 फीसदी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसी के साथ ही कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 18,60,561 हुई है जिनमें 18,32,781 ठीक हुए लेकिन 26127 मरीजों की अब तक मौत हुई है। दिल्ली में अभी भी 1653 मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें 1222 मरीजों का इलाज उनके घरों में चल रहा है।
विज्ञापन
अस्पतालों में 150 मरीजों का उपचार चल रहा है। अस्पतालों में भर्ती रोगियों में 49 को ऑक्सीजन थैरेपी दी जा रही है। वहीं 14 मरीजों का इलाज वेटिंलेटर पर चल रहा है। इनके अलावा 43 मरीजों का इलाज आईसीयू में चल रहा है। इनके अलावा दिल्ली में अभी भी 4526 इलाके कंटेनमेंट जोन में बने हुए हैं।
विज्ञापन