{"_id":"60dc610d8ebc3e932312f1fe","slug":"coronavirus-in-delhi-30-june-update-94-new-cases-in-last-24-hours-six-deaths","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना: तीन दिन बाद दिल्ली में कोरोना से छह लोगों की मौत, 24 घंटे में 94 नए मामले आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना: तीन दिन बाद दिल्ली में कोरोना से छह लोगों की मौत, 24 घंटे में 94 नए मामले आए सामने
Wed, 30 Jun 2021 05:48 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 30 Jun 2021 05:48 PM IST
सार
बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि पिछले एक दिन में 79935 सैंपल की जांच में 0.12 फीसदी संक्रमित मिले हैं। यानि 94 लोगों की रिपोर्ट संक्रमित मिली है। इस दौरान 240 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन
कोरोना वायरस: सैंपल लेता स्वास्थ्य विभाग का कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में कोरोना की संक्रमण दर भले ही एक फीसदी से भी नीचे हो लेकिन तीन दिन बाद सबसे अधिक लोगों की मौत हुई है। पिछले एक दिन में छह मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि इससे पहले 27, 28 और 29 जून को क्रमश: चार, दो और चार लोगों की मौत हुई थी। 26 जून को नौ लोगों की संक्रमण के चलते मौत दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि पिछले एक दिन में 79935 सैंपल की जांच में 0.12 फीसदी संक्रमित मिले हैं। यानि 94 लोगों की रिपोर्ट संक्रमित मिली है। इस दौरान 240 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। संक्रमित मरीजों से अधिक स्वस्थ्य होने वालों की संख्या दर्ज होने के चलते सक्रिय मामलों में भी गिरावट जारी है।
विज्ञापन
फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 1379 हो चुकी है जिनमें से 329 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। अन्य मरीजों का उपचार अस्पतालों में चल रहा है। इनमें से अधिकांश मरीज आईसीयू में भर्ती हैं।
विज्ञापन
इसी के साथ ही राजधानी में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 14344188 हो चुकी है जिनमें से 1407832 मरीज अब तक ठीक हुए हैं। जबकि 24977 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत हो चुकी है।
कोरोना की मृत्युदर 1.74 फीसदी दर्ज की गई है। जबकि अब तक संक्रमण दर 6.68 फीसदी है। विभाग के अनुसार नए मामले कम होने के चलते अब धीरे धीरे कंटेनमेंट जोन भी कम होने लगे हैं। हालांकि अभी भी दिल्ली में 1599 इलाके ऐसे हैं जिन्हें कंटेनमेंट जोन के चलते सील किया हुआ है।
जानकारी के अनुसार दिल्ली के अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए बिस्तरों की संख्या 18733 है लेकिन इनमें से 17790 बिस्तर खाली हैं। कुछ समय पहले तक इन बिस्तर की कुल संख्या 24 हजार से भी अधिक थी लेकिन संक्रमण के मामले कम होने और गैर कोरोना मरीजों की मांग अधिक होने के चलते बिस्तरों को कम किया गया है। स्थिति यह है कि कोविड निगरानी केंद्र में 6276 और कोविड स्वास्थ्य केंद्रों में 626 बिस्तर खाली पड़े हैं। यहां हल्के लक्षण वाले मरीजों को भर्ती किया जाता है।
स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि राजधानी में अब तक 2.14 करोड़ से भी अधिक सैंपल की जांच हो चुकी है। दिल्ली की कुल आबादी भी दो करोड़ से कम है लेकिन संक्रमण की जांच कुल आबादी से भी अधिक हो चुकी है। अगर प्रति 10 लाख की आबादी पर कोविड जांच की स्थिति देखें तो 10 लाख की आबादी पर 11.30 लाख जांच हुई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आबादी से अधिक जांच होने का बड़ा कारण आसपास के शहरों से भी लोगों का दिल्ली में जांच कराना है।