फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus delhis second drive through test centre opens at saket select city walk mall

दिल्लीः साकेत के सेलेक्ट सिटी मॉल में खुला दूसरा ड्राइव थ्रू टेस्ट सेंटर, कार में ही हो जाएगी कोरोना की जांच

Sat, 18 Apr 2020 11:04 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 18 Apr 2020 11:04 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus delhis second drive through test centre opens at saket select city walk mall
साकेत के सेलेक्ट सिटी वॉक मॉल में बना कोरोना का दूसरा ड्राइव थ्रू टेस्टिंग सेंटर(फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली में अब दूसरा ड्राइव थ्रू कोरोना वायरस टेस्टिंग केंद्र खुल गया है। यह केंद्र दक्षिण दिल्ली के सेलेक्ट सिटी वॉक मॉल में डॉ. डैंग लैब द्वारा बनाया गया है जिसकी शुरुआत शुक्रवार को हुई। जो लोग अपना खुद का टेस्ट कराना चाहते हैं वो यहां आकर अपना सैंपल दे सकते हैं।

विज्ञापन


दक्षिण दिल्ली में टेस्टिंग की ये व्यवस्था इसलिए की गई है कि क्योंकि शुक्रवार तक दक्षिण दिल्ली से 72 संक्रमित मिले हैं और आठ कंटेनमेंट जोन भी यहां घोषित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


क्या है ड्राइव थ्रू टेस्टिंग की प्रक्रिया
ड्राइव थ्रू टेस्टिंग कराने के लिए आपको ऑनलाइन फॉर्म भरना होता है। उसके बाद उक्त जांच केंद्र में जाना होता है, वहां अपना आईडी प्रूफ दिखाना होता है। इसके बाद अपनी कार का शीशा खोलना पड़ता है। इसके बाद सिर थोड़ा पीछा झुकाना होता है ताकि आपके गले और नाक से सैंपल लिया जा सके। इसके बाद जैसे ही सैंपल ले लिया जाए, अपनी गाड़ी से वापस घर चले जाना होता है। इस पूरी प्रक्रिया में 10-12 मिनट लगते हैं और फिर 24-36 घंटे में मेल पर रिपोर्ट आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेलेक्ट सिटी वॉक के निदेशक अर्जुन शर्मा ने बताया कि हम दक्षिण दिल्ली के ठीक मध्य में स्थित हैं इससे लोगों को यहां आने में आसानी होगी। हमारा उद्देश्य लोगों की सेवा करना है। डॉ. डैंग लैब की प्रक्रिया बेहद आसान और सुविधाजनक है। हमें उम्मीद है कि ये उन लोगों के लिए अच्छा होगा जिन्हें टेस्ट की बहुत जरूरत है।


डॉक्टर अर्जुन डैंग ने बताया कि यह शहर के उन आठ निजी लैब में से एक है जिन्हें टेस्टिंग की अनुमति मिली है। पंजाबी बाग में लगे ड्राइव थ्रू टेस्ट केंद्र की मांग बढ़ने के बाद इस केंद्र को खोलने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed