फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CoronaVirus: delhi police start awareness campaign to success Janta Curfew through Social Distance

कोरोना वायरस: 'जनता कर्फ्यू' को कामयाब बनाने में जुटी दिल्ली पुलिस, सोशल डिस्टेंस को दे रही बढ़ावा

Sat, 21 Mar 2020 02:46 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 21 Mar 2020 02:46 PM IST
सार

राष्ट्रीय राजधानी में सार्वजनिक स्थलों पर 'सोशल डिस्टेंस' को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली पुलिस ने शनिवार को विशेष प्रयास किया। नई दिल्ली के विभिन्न पार्कों और चौराहों पर जाकर पुलिसकर्मियों ने वहां बैठे लोगों को एक तय दूरी बनाने के लिए कहा है।

विज्ञापन
CoronaVirus: delhi police start awareness campaign to success Janta Curfew through Social Distance
Delhi Police - फोटो : Social Media (सांकेतिक)

विस्तार

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों ने अब पूरी तरह कमर कस ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से रविवार को 'जनता कर्फ्यू' में सहयोग देने का आह्वान किया है। दिल्ली-एनसीआर के लोग 'जनता कर्फ्यू' का पूरी तरह पालन करें, इसके लिए दिल्ली पुलिस भी सक्रिय हो गई है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजधानी में सार्वजनिक स्थलों पर लोगों के बीच एक तय दूरी बनाने के लिए दिल्ली पुलिस ने शनिवार को विशेष प्रयास किया है। नई दिल्ली के विभिन्न पार्कों और चौराहों पर जाकर पुलिसकर्मियों ने वहां बैठे लोगों को एक तय दूरी बनाने के लिए कहा है। पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक, जनपथ और दूसरे विभिन्न मार्गों पर स्थित पार्कों में पुलिसकर्मी पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बता दें कि पीएम मोदी ने कोरोना वायरस को हराने के लिए रविवार को सभी लोगों से सहयोग मांगा है। इसे 'जनता कर्फ्यू' का नाम दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी का कहना था कि भारतीयों को सतर्क रहने की जरूरत है। इस आपदा ने दुनिया भर के लोगों को संकट में डाल दिया है।


ऑल इंडिया ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल पहले ही कह चुके हैं कि दिल्ली में कोरोना वायरस के सामूहिक संक्रमण को रोकने के लिए 21, 22 और 23 मार्च को सभी बाजार बंद रहेंगे। दिल्ली पुलिस भी लोगों से एक तय दूरी बनाए रखने की अपील कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed