फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CoronaVirus: delhi police filed 33 cases on home quarantine rules breakers

CoronaVirus: होम क्वारंटीन के नियम तोड़ने पर 33 लोगों पर केस दर्ज, दिल्ली सरकार ने सेंटरों के लिए मांगी सुरक्षा

Fri, 03 Apr 2020 05:37 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 03 Apr 2020 05:37 PM IST
सार

  • होम क्वारंटीन के नियम तोड़ने पर सर्वाधिक द्वारका में दर्ज हुए 21 केस  
  • लॉकडाउन और होम क्वारंटीन के नियमों को लेकर सख्त हुई पुलिस

विज्ञापन
CoronaVirus: delhi police filed 33 cases on home quarantine rules breakers
Home Quarentine delhi Police - फोटो : Social Media (सांकेतिक)

विस्तार

होम क्वारंटीन के नियम न मानने के कारण पूरी दिल्ली में 33 लोगों पर केस दर्ज किए गए हैं। गुरुवार को देश के अनेक हिस्सों में कोरोना की जांच करने के लिए गए स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मारपीट करने की कोशिश की गई और उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। इंदौर, कानपुर और एनसीआर के जिले गाजियाबाद में भी डॉक्टरों-नर्सों के साथ बुरा बर्ताव हुआ।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार को  चिंता है कि राजधानी के क्वारंटीन सेंटरों में भी स्वास्थ्यकर्मियों के साथ अभद्रता हो सकती है। इसे देखते हुए दिल्ली की स्वास्थ्य सचिव पद्मिनी सिंघला ने दिल्ली पुलिस से राजधानी के क्वारंटीन सेंटरों को सुरक्षा देने की मांग की है।
विज्ञापन


हालांकि, राजधानी में अभी तक ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई है। लेकिन द्वारका जैसी जगहों पर कुछ लोगों की क्वारंटीन के नियमों का पालन न करने की शिकायतें सामने आई हैं, जिससे प्रशासन की परेशानी बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने पर केस दर्ज हुए

दिल्ली पुलिस के एडिशनल पीआरओ अनिल कुमार के मुताबिक राजधानी में कई लोगों की तरफ से क्वारंटीन के नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आया है। इसे देखते हुए सख्ती बरती गई है और लोगों से लॉकडाउन और क्वारंटीन नियमों का सख्ती से पालन करने के लिए कहा गया है।


द्वारका जिले में होम क्वारंटीन के नियम न मानने के कारण 21 लोगों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इसमें एपीडेमिक डिजीज एक्ट भी शामिल है।

इसके अलावा दक्षिणी जिले में आठ, उत्तरी जिले में दो और उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी जिले में एक-एक लोगों पर केस दर्ज किया गया है। अभी तक कुल 33 लोगों पर होम क्वारंटीन के नियम तोड़ने के कारण कार्रवाई हुई है।   

अब तक 25 हजार क्वारंटीन

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में अब तक 25 हजार से ज्यादा लोगों को होम क्वारंटीन में रखा गया है। इसके आलावा दिल्ली सरकार ने सात जगहों पर क्वारंटीन सेंटर बना रखे हैं।

गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया था कि निजामुद्दीन के मरकज से 2346 लोगों को निकाला गया था, जिसमें 536 लोगों को इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि 1810 लोगों को क्वारंटीन सेंटरों में भेजा गया है।

11 हजार लोगों के मोबाइल नंबर

होम क्वारंटीन किए गए लोग नियमों का पालन करें, इसके लिए उनकी कई स्तरों से निगरानी की जा रही है। दिल्ली सरकार ने कहा है कि पुलिस को ऐसे 11 हजार लोगों के नाम और मोबाइल नंबर उपलब्ध करा दिए गये हैं जिन्हें होम क्वारंटीन में रहना है और जिनकी विदेश यात्रा की जानकारी है।

इसके आलावा 14 हजार और लोगों के मोबाइल नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराए जा चुके हैं, जिससे पुलिस इनकी निगरानी तकनीकी आधार पर भी कर सके।

साउथ दिल्ली में 2200 लोग होम क्वारंटीन में

दक्षिणी जिले के जिलाधिकारी बीएम मिश्रा ने अमर उजाला को बताया कि उनके यहां लगभग 2200 लोग होम क्वारंटीन में रखे गये हैं, जबकि 200 और 150 लोगों की क्षमता वाले दो सेंटरों में लोगों को रखा जा रहा है। कुछ लोगों ने नियमों का उल्लंघन करने की कोशिश की थी जिसके बाद उन्हें नोटिस जारी किया गया। ़

अब लोग प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं और लॉकडाउन या क्वारंटीन नियमों का सख्ती से पालन किया जा रहा है। वहीं पूर्वी दिल्ली के नगर निगम के एमएचओ सोम शेखर ने बताया कि उनके क्षेत्र में इस तरह की कोई भी घटना सामने नहीं आई है।



खिचड़ीपुर और दिलशाद गार्डेन के इलाकों में कुछ जगहों को आइसोलेट किया गया है। सभी जगहों पर साफ-सफाई और संक्रमण मुक्त किये जाने का काम चल रहा है। लोगों का साथ मिल रहा है और अभी तक किसी तरह की समस्या सामने नहीं आई है।

शाहदरा दक्षिण में लगभग 500 और शहादरा उत्तर में लगभग 200 लोगों को होम क्वारंटीन में रहने का निर्देश दिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed