फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus delhi man arrested for allegedly assaulting female doctors of Safdarjung Hospital

दिल्ली: महिला रेजिडेंट डॉक्टर से मारपीट करने वाला गिरफ्तार, कहा था 'तुम कोरोना फैला सकती हो'

Thu, 09 Apr 2020 09:06 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 09 Apr 2020 09:06 AM IST
विज्ञापन
coronavirus delhi man arrested for allegedly assaulting female doctors of Safdarjung Hospital
फाइल फोटो - फोटो : social media
दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में काम करने वाली एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर ने गौतम नगर में एक स्थानीय युवक पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, महिला रेजिडेंट डॉक्टर गौतम नगर में रहती है और फल लेने के लिए बुधवार रात करीब 9:00 बजे घर से नीचे उतरी थी। डॉक्टर का आरोप है कि इस दौरान वहां खड़े एक युवक ने उनके साथ अभद्रता की। 
विज्ञापन


साथ ही युवक ने कहा कि आप यहां मत आइए क्योंकि आप सफदरजंग में काम करती हैं और कोरोना वायरस फैला सकती हैं। इसके बाद डॉक्टर ने विरोध किया तो युवक ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। इसके बाद वहां से चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर का कहना है कि आसपास खड़े किसी भी व्यक्ति ने उसकी मदद नहीं की। इसके बाद डॉक्टर ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। डॉक्टर खुद सफदरजंग अस्पताल पहुंची और अपनी एमएलसी बनवाई। 

रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष चौधरी ने बताया कि यह काफी शर्मनाक है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed