{"_id":"62694f5b496d9455186a78b9","slug":"coronavirus-covid-19-booster-dose-vaccine-omicron-covaxin-covishield","type":"story","status":"publish","title_hn":"रफ्तार पकड़ता कोरोना: दिल्ली में आज मिले 1300 से अधिक मामले, एक मरीज की मौत, 4832 हुई सक्रिय मामलों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रफ्तार पकड़ता कोरोना: दिल्ली में आज मिले 1300 से अधिक मामले, एक मरीज की मौत, 4832 हुई सक्रिय मामलों की संख्या
Wed, 27 Apr 2022 07:42 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 27 Apr 2022 07:42 PM IST
सार
राजधानी में पिछले 24 घंटे में 1367 नए संक्रमित मिले हैं। एक मरीज की मौत भी हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या 4832 हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1367 नए मामले मिले हैं। एक मरीज की मौत भी हुई है। राहत की बात यह है कि 1042 मरीजों ने कोरोना को हराया है। नए मामलों के साथ संक्रमण दर 4.5 फीसदी है। इससे पहले 13 फरवरी को 1426 मरीज मिले थे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते एक दिन में कोरोना के 30346 टेस्ट किए गए हैं। होम आइसोलेशन में 3336 व अस्पतालों में 148 मरीज भर्ती हैं। आईसीयू में 43, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 48 व वेंटिलेटर पर एक मरीज उपचाराधीन हैं। बीते 24 घंटे में 57168 लोगों ने कोरोना से बचने के लिए टीके को अपनाया है। इस समय सक्रिय मरीजों की संख्या 4832 व कंटेनमेंट जोन 919 हैं।
विज्ञापन