दिल्ली में कोरोना: आज सामने आए 871 नए मरीज, 1575 ठीक होकर लौटे घर, 18 की मौत
दिल्ली में कोरोना वायरस की तीसरी लहर फिलहाल नियंत्रण में नजर आ रही है। बुधवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राजधानी में 871 नए मरीज संक्रमित पाए गए हैं, जबकि 18 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ 1585 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। दिल्ली में बुधवार को पॉजिटिविटी रेट 0.99 प्रतिशत रहा। जबकि पिछले 10 दिनों में मृत्यु दर 2.74 प्रतिशत दर्ज किया गया है।
इसी के साथ दिल्ली में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 6,19,618 हो गई है, जिसमें से 6,01,268 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं राजधानी में अब तक 10,347 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। फिलहाल कोरोना संक्रमण के 8003 सक्रिय मरीज हैं।
Delhi reports 871 new #COVID19 cases, 1,585
— ANI (@ANI) December 23, 2020
recoveries and 18 deaths in the last 24 hours, as per Delhi Health Department
Total cases: 6,19,618
Total recoveries: 6,01,268
Death toll: 10,347
Active cases: 8,003 pic.twitter.com/ejzvoX6fw1