फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Corona positive woman escapes from Hindurao hospital leaving her new born baby alone

दिल्ली: तीन दिन की मासूम को अस्पताल में छोड़कर फरार हुई कोरोना संक्रमित मां, हड़कंप

Sun, 16 Aug 2020 02:17 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 16 Aug 2020 02:17 PM IST
विज्ञापन
Corona positive woman escapes from Hindurao hospital leaving her new born baby alone
सांकेतिक तस्वीर

उत्तरी दिल्ली स्थित हिंदूराव अस्पताल में भर्ती एक कोरोना संक्रमित महिला अपनी तीन दिन की मासूम बच्ची को छोड़कर फरार हो गई। महिला के फरार होने के बाद से अस्पताल प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया है। 

विज्ञापन


महिला से दूसरे लोगों में भी कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। सब्जी मंडी थाना पुलिस ने डॉक्टर शरत चौरसिया की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सरगर्मी से महिला की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन


वहीं, मासूम बच्ची को अस्पताल की नर्सरी में रखा गया है। डॉक्टर और अन्य स्टाफ बच्ची के स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं। दूसरी ओर महिला की तलाश में जुटी पुलिस टीम के सामने भी एक अलग ही चुनौती है। क्योंकि महिला कोरोना संक्रमित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में पुलिस उसे ढूंढ भी लेती है, तो सीधे उसके संपर्क में नहीं आ सकती। अस्पताल में भर्ती होते वक्त महिला ने जो फोन नंबर दर्ज कराया था वह भी लगातार बंद आ रहा है। पुलिस एहतियात बरतते हुए महिला की खोज कर रही है। 

पुलिस के मुताबिक गत 11 अगस्त को आसिफा खातून नाम की एक महिला और उसकी नवजात बच्ची को हिंदूराव अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला ने कस्तूरबा गांधी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया था, लेकिन महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो मां-बेटी को हिन्दूराव अस्पताल में रेफर कर दिया गया। 

बच्ची नर्सरी में थी, जबकि मां आसिफा कोरोना वार्ड में भर्ती थी। आसिफा 12 अगस्त की रात करीब पौने दो बजे बच्ची को छोड़कर फरार हो गई। इसका पता चलते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। तुरंत डॉक्टर शरत चौरसिया ने पुलिस को सूचना दी।

 
पुलिस के मुताबिक अस्पताल में भर्ती होते वक्त महिला ने औरंगाबाद बिहार का पता दर्ज कराया था। उसके पति का नाम शाहबाज आलम है। डॉक्टरों ने महिला से एक फोन नंबर भी लिया था, लेकिन महिला के फरार होने के बाद से ही वह नंबर भी बंद आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed