{"_id":"61d9635f88dea15db715e2b5","slug":"corona-more-than-12-students-infected-in-jnu-two-left-the-campus-after-the-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: जेएनयू में 12 से अधिक छात्र संक्रमित, दो ने रिपोर्ट के बाद कैंपस छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: जेएनयू में 12 से अधिक छात्र संक्रमित, दो ने रिपोर्ट के बाद कैंपस छोड़ा
Sat, 08 Jan 2022 03:41 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sat, 08 Jan 2022 03:41 PM IST
सार
विश्वविद्यालय की सख्ती के बाद भी मामलों में कमी नहीं, कैंपस में कोरोना नियमों का पालन नहीं हो रहा।
विज्ञापन
डीयू-जेएनयू
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय कैंपस में 12 से अधिक छात्र संक्रमित हैं। इसके अलावा दो छात्रों ने रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद कैंपस छोड़ दिया है। जबकि इन संक्रमित छात्रों को नियमों के तहत होम आइसोलेशन(एकांतवास में रहना) में रहना अनिवार्य था, ताकि उनके चलते अन्य संक्रमित न हो। कैंपस में विश्वविद्यालय प्रशासन की सख्ती के बाद नियमों का पालन नहीं हो रहा है। होम आइसलोशन के नियमों का पालन भी नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
जेएनयू प्रशासन ने छात्रों की मांग पर दिल्ली में कोरोना महामारी की तीसरी लहर के बाद भी छात्रों को कैंपस में रहने की अनुमति दी है। इसमें हॉस्टल में रहने वाले छात्र भी शामिल हैं। इसके अलावा जेएनयू सिक्योरिटी को सख्ती से निमयों का पालन करने का आदेश दिया हुआ है।
विज्ञापन
इसके तहत छात्र, शिक्षक, कर्मियों समेत कैंपस में रहने वाले उनके परिवारों को महामारी से बचाव के लिए तय नियमों का पालन करना जरूरी था। इसके अलावा दिल्ली सरकार के नियमों के तहत शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू भी लागू रहेगा। यदि कोई नियम तोड़ता है तो जुर्माने के अलावा अनुशासनात्मक कार्रवाई का भी प्रावधान है। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। संक्रमित छात्रों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वे कैंपस से बाहर कैसे चले गए? इस बारे में प्रशासन के पास कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन