{"_id":"5f7b7c0f8ebc3e9bbc065d4b","slug":"corona-infection-rate-in-delhi-decreased-from-8-to-5-72-percent","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना की संक्रमण दर में लगातार गिरावट, 8 से घटकर हुई 5.72 फीसदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना की संक्रमण दर में लगातार गिरावट, 8 से घटकर हुई 5.72 फीसदी
Tue, 06 Oct 2020 01:48 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 06 Oct 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरसः जांच के नमूने लेते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में कोरोना की संक्रमण दर लगातार गिर रही है। यह दर 8 फीसदी घटकर 5.72 प्रतिशत रह गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार दर का घटना और छह फीसदी से नीचे बने रहना संक्रमण के कमजोर होने की तरफ इशारा करता है। यही स्थिति अगर आने वाले कुछ और सप्ताह तक रही तो संक्रमण पर पूरी तरह से काबू पा लिया जाएगा।
विज्ञापन
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब प्रतिदिन 60 हजार जांच करने पर औसतन 2300 संक्रमित मिल रहे। पहले इतनी ही जांच पर 4200 मरीज मिल रहे थे। जांच के मुकाबले कम संक्रमित मिलने से संक्रमण दर भी कम हो रही है। एक सप्ताह से संक्रमण की दर 6 फीसदी से नीचे बनी हुई है। वहीं, एक्टिव मामले भी कम होते जा रहे हैं।
विज्ञापन
अपोलो अस्पताल के डॉक्टर प्रवीण कुमार बताते हैं कि दिल्ली में संक्रमण की दूसरी लहर बीत चुकी है। ऐसे में अब पहले के मुकाबले कम संक्रमित मिल रहे हैं। आने वाले दिनों में मरीजों की संख्या संख्या और भी कम होती जाएगी। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में संक्रमण दर और भी कम होगी। अगर यह दर कुछ सप्ताह तक इतनी ही बनी रहती है या इससे कम हो जाती है, तो कहा जा सकता है कि दिल्ली में संक्रमण काबू में आ गया है।
विज्ञापन
ऐसे कम हुई संक्रमण दर
तारीख संक्रमण दर
8 सितंबर 8
10 7.38
12 7.19
14 7.12
16 7.14
18 6.76
20 6.27
22 6.47
24 6.36
26 5.85
28 5.47
1 अक्तूबर 5.48
3 अक्तूबर 5.74
नोट: आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हैं और दर फीसदी मे है।
8 सितंबर 8
10 7.38
12 7.19
14 7.12
16 7.14
18 6.76
20 6.27
22 6.47
24 6.36
26 5.85
28 5.47
1 अक्तूबर 5.48
3 अक्तूबर 5.74
नोट: आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हैं और दर फीसदी मे है।