{"_id":"5f9226098ebc3e9bec482639","slug":"corona-infection-increasing-with-weather-change","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम परिवर्तन के साथ बढ़ रहा है कोरोना का दायरा, महज चार दिन में 13 हजार संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम परिवर्तन के साथ बढ़ रहा है कोरोना का दायरा, महज चार दिन में 13 हजार संक्रमित
Fri, 23 Oct 2020 06:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 23 Oct 2020 06:08 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस से संक्रमित कोशिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम में परिवर्तन के साथ ही राजधानी में कोरोना के मामले भी बढ़ने लगे हैं। चार दिनों में करीब 13 हजार लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं, संक्रमण बढ़कर 8 फीसदी से ज्यादा हो गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बुधवार को संक्रमण 3686 मामले आए थे। करीब 26 दिन बाद दैनिक मामलों की यह सबसे बड़ी संख्या थी। पिछले चार दिन से रोजाना औसतन 3200 केस आ रहे हैं। सक्रिय मामले भी एक सप्ताह में 20,500 से बढ़कर 24,117 हो गए हैं।
विज्ञापन
हालांकि, अस्पतालों में मरीज घट रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बीते कुछ दिनों से जांच बढ़ रही हैं। बुधवार को करीब 60 हजार टेस्ट हुए। उसके हिसाब से संक्रमित भी बढ़े हैं। विभाग एंटीजन के साथ आरटी-पीसीआर जांच भी बढ़ा रहा है। इसके अलावा रेड जोन में भी दोगुनी जांच की जा रही हैं।
विज्ञापन
अपोलो अस्पताल के डॉक्टर पीके सिंह बताते हैं कि बढ़ते प्रदूषण और सर्दी के मौसम में लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए अब अधिक सावधानी की जरूरत है। घर से बाहर निकलते समय हर हाल में मास्क लगाना बेहद जरूरी है।
कम हो रहे हैं कंटेनमेंट जोन
संक्रमण के मामले भले ही बढ़ रहे हैं, लेकिन एक सप्ताह से रेड जोन कम हो रहे हैं। इनकी संख्या 2782 से घटकर 2724 रह गई है। सबसे अधिक कंटेनमेंट जोन दक्षिणी पश्चिमी जिले में 495 हैं। वहीं, सबसे कम उत्तर-पूर्वी जिले में 75 हैं।
इस माह चार दिन में संक्रमण के मामले
तारीख संक्रमित
19 3299
20 2154
21 3579
22 3686
नोट : आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हैं।