फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Corona infection breaks the record for two months In Delhi

दिल्ली में कोरोना संक्रमण ने तोड़ा दो महीने का रिकॉर्ड, जमीनी स्तर पर सख्ती बढ़ाने के निर्देश 

Thu, 03 Sep 2020 05:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली        
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली         Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 03 Sep 2020 05:35 AM IST
विज्ञापन
Corona infection breaks the record for two months In Delhi
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : अमर उजाला

देश की राजधानी में एक बार फिर कोरोना वायरस का असर दिखाई देने लगा है। लंबे समय बाद दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ संक्रमित मरीज सामने आए हैं। बीते दो महीने में पहली बार एक दिन में ढ़ाई हजार से ज्यादा मरीज मिलने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप शुरू हो चुका है। 

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो बुधवार को सभी जिला स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए जमीनी स्तर पर सख्ती बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। एक दिन पहले बीते मंगलवार को भी दिल्ली में सबसे ज्यादा 2312 संक्रमित मरीज मिले थे। 
विज्ञापन


दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले एक दिन में 2509 संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इसके अलावा राजधानी में 19 लोगों की कोरोना वायरस के चलते मौत हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहत की खबर है कि 1858 कोरोना संक्रमित मरीजों को स्वस्थ्य भी घोषित किया गया है। इसी के साथ ही दिल्ली में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1,79,569 हो चुकी है जिनमें से अब तक 1,58,586 मरीजों को डिस्चॉर्ज किया जा चुका है। जबकि 4481 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल स्थिति यह है कि राजधानी में 16,502 सक्रिय मामले हैं। इनमें से 4278 मरीज दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। 

वहीं कोविड केयर सेंटर में 941 और कोविड मेडिकल सेंटर में 367 मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा होम आइसोलेशन में 8407 मरीज हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार बीते एक दिन में 7870 आरटी पीसीआर जांच के जरिए संक्रमण का पता लगाया गया है। जबकि  रैपिड एंटीजन माध्यम से 20,965 सैंपल की जांच हुई है। दिल्ली में लगातार जांच का दायरा आगे बढ़ता जा रहा है। अब तक 16,36,518 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। 

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि एक दिन में 48 हॉटस्पॉट सील किए गए हैं। अभी तक 894 सील हो चुके हैं। एक दिन पहले राजधानी में 846 हॉटस्पॉट थे।

आधे से ज्यादा सक्रिय मरीज एक महीने में मिले
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले एक महीने में आधे से ज्यादा सक्रिय मरीज बढ़े हैं। बीते एक अगस्त तक दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित उपचाराधीन मरीजों की संख्या 10,596 थी जोकि अब बढ़कर 16,502 पहुंच चुकी है। 


छूट देने की वजह से बढ़ रहे मरीज
दिल्ली सरकार के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. बीएल शेरवाल का कहना है कि राजधानी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या फिर से बढ़ने के पीछे लोगों को छूट मिलना है। इसके अलावा आसपास के शहरों से भी दिल्ली में आकर जांच कराने वालों की वजह से मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी दिखाई दे रही है। 

ऐसे बढ़ते जा रहे मामले
दिन            कुल मरीज
28 अगस्त      1808 
29 अगस्त      1954
30 अगस्त      2024
31 अगस्त      1358
1 सिंतबर       2312
2 सिंतबर       2509

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed