फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Corona infected crossed 30 to 3700 in two 40-day lockdowns in delhi

दिल्लीः 40 दिन के दो लॉकडाउन में 30 से 3700 के पार हुए कोरोना संक्रमित

Sat, 02 May 2020 06:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 02 May 2020 06:06 AM IST
विज्ञापन
Corona infected crossed 30 to 3700 in two 40-day lockdowns in delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Dig Vishal

कोरोना वायरस को लेकर अब देश में तीसरा लॉकडाउन आगामी 4 मई से होगा। ऐसे में दो लॉकडाउन की स्थिति पर गौर करें तो दिल्ली में 40 दिन के दो लॉकडाउन में अब तक कोरोना संक्रमित मरीज 30 से बढ़कर 3700 पार हो चुके हैं। 

विज्ञापन


मरीजों की संख्या में 124 गुना वृद्धि हुई है। जबकि राहत की खबर यह है कि 194 गुना मरीज कोरोना को हराने के बाद अस्पतालों से डिस्चॉर्ज होकर अपने घर भी पहुंचे हैं। 
विज्ञापन


देश में लॉकडाउन का पहला चरण 25 मार्च से लागू है। दिल्ली में 24 मार्च तक कोरोना के 30 संक्रमित मरीज थे जबकि छह मरीज डिस्चॉर्ज हो चुके थे। एक व्यक्ति की कोरोना की वजह से मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 15 अप्रैल से लॉकडाउन का दूसरा चरण शुरू हुआ। पहले चरण में दिल्ली में 1531 संक्रमित मरीज मिले और मौत का आंकड़ा बढ़कर 29 पर पहुंच चुका था लेकिन इस बीच रिकवर होने वाले मरीज भी 29 हो चुके थे। 

15 अप्रैल से शुक्रवार तक लॉकडाउन के दूसरे चरण में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 3738 पर पहुंच चुका है। अब तक दिल्ली में 61 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हो चुकी है। जबकि 1167 मरीज डिस्चॉर्ज हो चुके हैं। इन आंकड़ों पर गौर करें तो लॉकडाउन के दूसरे चरण में अब तक 2207 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। जबकि 1142 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिली है। 

द्वारका सेक्टर- 4 के अपार्टमेंट में परिवार के छह सदस्य संक्रमित
द्वारका सेक्टर -4 के एक अपार्टमेंट में परिवार के छह सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पुष्पांजलि अपार्टमेंट में रहने वाले प्रभावित दो अलग-अलग फ्लैट में रह रहे हैं। इससे पहले द्वारका सेक्टर-11 के शाहजहांबाद अपार्टमेंट में कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद 9 अप्रैल को अपार्टमेंट को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए सील कर दिया गया था। 


लेकिन अपार्टमेंट के एक फ्लैट में रहने वाले लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अपार्टमेंट को डी कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित कर दिया गया। प्रशासन के आला अधिकारियों का कहना है कि अपार्टमेंट के दो अलग-अलग फ्लैट में रहने वाले लोगों के पॉजिटिव होने के बाद एहतियात बरते जा रहे हैं। इस अपार्टमेंट को फिलहाल हॉटस्पॉट घोषित नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed