फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Corona in Delhi jails 46 inmates 43 staffers positive, after four days oxygen plant to start in tihar

दिल्ली की जेलों में कोरोना: कुल 46 कैदी और 43 कर्मी पॉजिटिव, सभी किए आईसोलेट, चार दिन बाद तिहाड़ में शुरू होगा ऑक्सीजन संयंत्र

Mon, 10 Jan 2022 09:37 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 10 Jan 2022 09:37 AM IST
सार

आंकड़ों के अनुसार रविवार तक तिहाड़ में कुल 29 कैदी और मंडोली जेल में 17 कैदी संक्रमित हुए थे। वहीं 43 संक्रमित स्टाफ में से 25 तिहाड़ जेल, 12 रोहिणी जेल और छह मंडोली जेल के कर्मी हैं।

विज्ञापन
Corona in Delhi jails 46 inmates 43 staffers positive, after four days oxygen plant to start in tihar
फाइल फोटो - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली की जेलों में भी कोरोना धीरे-धीरे अपने पांव पसार रहा है। अब तक दिल्ली की तीन जेलों में कुल 46 कैदी और 43 स्टाफ कोविड संक्रमित हो चुके हैं। यह जानकारी एक अधिकारी ने सोमवार को दी है।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ जेल अधिकारी ने बताया कि सभी संक्रमित कैदियों और स्टाफ को आइसोलेशन में रखा गया है और वह धीरे-धीरे ठीक भी हो रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार रविवार तक तिहाड़ में कुल 29 कैदी और मंडोली जेल में 17 कैदी संक्रमित हुए थे। वहीं 43 संक्रमित स्टाफ में से 25 तिहाड़ जेल, 12 रोहिणी जेल और छह मंडोली जेल के कर्मी हैं। 
विज्ञापन


चार दिन में शुरू हो जाएगा तिहाड़ जेल का ऑक्सीजन संयंत्र
तिहाड़ जेल में स्थापित ऑक्सीजन संयंत्र चार दिन में काम करना शुरू कर देगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए तिहाड़, रोहिणी और मंडोली में स्थित सभी अस्पतालों और डिस्पेंसरी में कोविड मरीजों की देखभाल के इस्तेमाल करने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल अधिकारियों ने बताया कि तिहाड़, मंडोली और रोहिणी जेल परिसरों में वायरल बीमारी के बढते मामले को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। ऐसे कैदियों के लिए आइसोलेशन सेंटर बनाए गए हैं। कोरोना संक्रमित कैदियों को इन सेंटरों में रखा जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि तिहाड़ में जेल नंबर एक से नौ, रोहिणी कॉम्प्लेक्स में जेल नंबर 10 जबकि मंडोली जेल कॉम्प्लेक्स में जेल नंबर 11 से 16 तक है।तिहाड़ में 120 बिस्तरों वाले अस्पताल और मंडोली में 48 बिस्तरों की सुविधा वाले अस्पताल हैं। जबकि अन्य जेलों में डिस्पेंसरी है। मरीजों के इलाज के लिए 50 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और 100 से ज्यादा सिलेंडर और जरूरी दवाएं उपलब्ध है।

सभी को कोविड स्वास्थ्य केंद्रों में बदल दिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि किसी कोविड संक्रमित कैदी की हालत गंभीर होती है, तो उसे तुरंत गुरु तेग बहादुर अस्पताल, लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल या दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भेज दिया जाता है। उन्होंने बताया कि जेल प्रशासन ने कैदी और कर्मचारियों के लिए चार समितियां बनाई हैं जो कोविड के सकारात्मक परीक्षण करते हैं। इसमें जेल कर्मचारी और अधिकारी हैं, जो उनकी सहायता और मार्ग दर्शन भी करते हैं।

'कोविड से निपटने के लिए तैयार हैं जेल'
जेल निदेशक  संदीप गोयल ने कहा हम कोविड की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। पहली और दूसरी लहर में भी हमने कई कड़े कदम उठाए थे और यही कारण था कि हम संक्रमण दर कम और हताहतों की संख्या को न्यूनतम रख पाए। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग कैदियों के लिए एक अलग बैरक बनाते हैं जहां कुछ युवा कैदियों को अपने साथ रखते हैं। इन कैदियों के तापमान और ऑक्सीजन के स्तर की रोजाना जांच की जाती है और अगर किसी में कोई कोविड लक्षण दिखाई देता है, तो उन्हें तुरंत अलग कर दिया जाता है। नए कैदियों को रैपिड-एंटीजन टेस्ट होता है और उन्हें 10 दिन अलग रखा जाता है। 


जहां तक संभव हो स्टाफ और कैदियों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाता है। अधिकारियों ने कहा कि कैदियों को ज्यादातर अपने वार्डों तक ही सीमित रखा जाता है और कोविड मानदंडों का पालन करने के बारे में एक शैक्षिक और जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से चलाया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed