फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Corona examination to be conducted in Delhi-Gurgaon private lab

दिल्ली और गुरुग्राम की प्राइवेट लैब में हो सकेगी कोरोना जांच

Thu, 26 Mar 2020 03:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 26 Mar 2020 03:38 AM IST
विज्ञापन
Corona examination to be conducted in Delhi-Gurgaon private lab
apollo hospital - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस की जांच के लिए दिल्ली एनसीआर की सात प्राइवेट लैब को अनुमति मिल चुकी है। हालांकि इनमें से ज्यादातर लैब में अगले दो से तीन में कोविड-19 की जांच शुरू हो सकेगी। इसके लिए संबंधित लैब में फोन कॉल करके बुकिंग करानी होगी। प्राइवेट लैब की ओर से घर बैठे ये सुविधा दी जाएगी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन लैब को होम कलेक्शन के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


वहीं सरकारी अस्पताल में फिलहाल होम कलेक्शन की सेवा नहीं है। नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव और फरीदाबाद में फिलहाल सरकारी लैब में जांच नहीं हो रही है। केवल दिल्ली के सात बड़े अस्पतालों व एनसीडीसी के मुख्यालय में ये सेवा उपलब्ध है। 
विज्ञापन


आईसीएमआर की आधिकारिक वेबसाइट www.icmr.nic.in से भी जानकारी हासिल कर सकते हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार प्राइवेट लैब में जांच कराने के लिए कीमत तय की जा चुकी हैं। प्राइवेट लैब 4500 रुपये से अधिक कीमत नहीं ले सकती हैं। स्क्रीनिंग के लिए अधिकतम 1500 और टेस्टिंग के लिए अधिकतम 3 हजार रुपये ले सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि सरकार का ये भी कहना है कि हर किसी को कोरोना वायरस की जांच कराने की आवश्यकता नहीं है। जो लोग विदेश होकर आए हैं या फिर विदेश से आने वालों के संपर्क में आए हैं वे लोग जांच करा सकते हैं। 


कोरोना जांच से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए सरकार की हेल्पलाइन 1075 और 011-23978046 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा जिन प्राइवेट लैब को जांच की अनुमति मिली है उनकी वेबसाइट पर भी संपर्क किया जा सकता है। 

दिल्ली में यहां करा सकते हैं जांच
. लाल पैथ लैब, ब्लॉक ई, सेक्टर 18, रोहिणी 
. डॉ. डांग्स लैब, सी 2/1, सफदरजंग डेवलपमेंट एरिया
. अपोलो अस्पताल, सरिता विहार
. मैक्स अस्पताल, साकेत

गुरुग्राम में यहां कर सकते हैं जांच 
. स्ट्रैंड लाइफ सांइसेज, ए-17, सेक्टर 34
. एसआरएल लिमिटेड, जीपी 26, सेक्टर 18
. मॉडर्न डायग्नोस्टिक, 363-364/4 जवाहर नगर

दिल्ली में इन सरकारी लैब में करा सकते हैं जांच
. एम्स 
. लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज
. नेशनल सेंटर फॉर डिजिज कंट्रोल
. डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल
. आईएलबीएस अस्पताल, वसंतकुंज
. आरआर अस्पताल, धौलाकुंआ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed