{"_id":"5f23655d59a22010500f8df8","slug":"corona-check-figures-in-delhi-cross-10-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना जांच का आंकड़ा 10 लाख के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना जांच का आंकड़ा 10 लाख के पार
Fri, 31 Jul 2020 05:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 31 Jul 2020 05:57 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में बृहस्पतिवार को कुल जांच का आंकड़ा 10 लाख पार कर गया। यहां अब तक कुल 10,13,694 लोगों की जांच की गई है। इसमें संक्रमण के 1,34,403 नए मामले आए हैं। अब तक 1,17,724 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं,कुल 3936 लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 1093 नए मामले आए और 29 रोगियों की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को विभिन्न अस्पतालों से इलाज के बाद 1091 मरीजों की छुट्टी दे दी गई । राजधानी में फिलहाल 10,743 सक्रिय मरीज हैं। कोविड अस्पतालों में इस समय 15,634 बेड उपलब्ध हैं। इनमें से 12,980 बेड खाली हैं।
विज्ञापन
राजधानी में प्रति 10 लाख की आबादी पर 53,352 जांच हो रही है। बुधवार को संक्रमण दर 5.6 फीसदी रही। बीते 24 घंटों में कुल 19,475 लोगों के टेस्ट हुए। इनमें 13,944 एंटिजन किट से और 5531 आरटी-पीसीआर जांच हुई।
विज्ञापन