फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Corona Cases in Delhi 980 Covid cases two deaths positivity rate 25.98 per cent Health bulletin

Corona Cases in Delhi: राजधानी में पैर पसार रहा कोरोना, 980 नए केस और दो की मौत; संक्रमण दर 26% के करीब

Tue, 11 Apr 2023 09:58 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 11 Apr 2023 09:58 PM IST
सार

दिल्ली में आज 980 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है और दो मरीजों ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Corona Cases in Delhi 980 Covid cases two deaths positivity rate 25.98 per cent Health bulletin
दिल्ली में बढ़ने लगे कोरोना के मामले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में आज 980 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है और दो मरीजों ने दम तोड़ दिया। इसी के साथ संक्रमण दर 25.98 फीसदी जा पहुंचा है। 

विज्ञापन

इससे पहले सोमवार को 484 मामले दर्ज हुए थे, जबकि 603 मरीज ठीक होकर अपने घर लोटे। इसके अलावा कोरोना के तीन मरीजों की मौत हुई। संक्रमण दर 26.58 प्रतिशत रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फरीदाबाद में कोरोना के 65 नए मामले मिले, अस्पतालों में बढ़ाई सैंपलिंग
दिल्ली से सटे फरीदाबाद में भी कोरोना का प्रकोप जारी है। मंगलवार को 65 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई। कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 292 पहुंच गया है। सात मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 285 को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

विज्ञापन

कोरोना महामारी के मामलों में बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को एक बार फिर कोरोना के मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी दर्ज की गई। एक साथ 65 मरीजों की पुष्टि हुई, इससे पहले शनिवार को सबसे ज्यादा 69 मरीजों की पुष्टि हुई। अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 292 हो गई है। सात मरीज निजी अस्पताल में उपचाराधीन हैं, जबकि 285 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इलाज के बाद 39 लोगों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वस्थ घोषित कर दिया गया है। मंगलवार को सरकारी और गैर सरकारी लैब में 661 लोगों के सैंपल लिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed