Corona Advisory In Metro: दिल्ली मेट्रो ने कोरोना से बचाव के लिए जारी की एडवाइजरी, मास्क लगाने समेत दी ये सलाह
मेट्रो में रोजाना 47 लाख से अधिक यात्राएं होती हैं। खास तौर पर सुबह और शाम के वक्त भीड़ अधिक होने की वजह से फिलहाल संक्रमण से बचाव के लिए कम यात्री एहतियाती उपाय कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। उन्हें सतर्क रहने का सुझाव दिया गया है। डीएमआरसी ने ट्वीट के जरिये यात्रियों से अपील की है। इसमें कहा गया है कि कोरोना अभी भी हवा में मौजूद है। मास्क लगाएं, शारीरिक दूरी का पालन और हाथ धोने और सेनेटाइजर का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।
कोविड-19 महामारी के दौरान मेट्रो सेवाएं करीब साढ़े पांच महीने तक बंद रहने के बाद पाबंदियों के साथ दोबारा शुरू हुई थीं। मेट्रो में रोजाना 47 लाख से अधिक यात्राएं होती हैं। खास तौर पर सुबह और शाम के वक्त भीड़ अधिक होने की वजह से फिलहाल संक्रमण से बचाव के लिए कम यात्री एहतियाती उपाय कर रहे हैं।
संक्रमण और न बढ़े इसलिए डीएमआरसी ने यात्रियों को सफर के दौरान सुरक्षित रहने के लिए एहतियाती उपायों को एक बार फिर याद दिलाया है। महामारी के दौरान एहतियाती उपायों का पालन ना करने वाले यात्रियों पर जुर्माना भी लगाया था। डीएमआरसी के मुताबिक फिलहाल ऐसे कोई निर्देश नहीं हैं। अगर ऐसा होता है तो निर्देशों का पालन किया जाएगा।