{"_id":"6a072d6ca7d9f90e02046543","slug":"cooling-point-facility-available-at-the-gate-of-gtb-hospital-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-136561-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जीटीबी अस्पताल के गेट पर कूलिंग प्वाइंट की मिली सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जीटीबी अस्पताल के गेट पर कूलिंग प्वाइंट की मिली सुविधा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल के गेट नं. 3 पर कूलिंग पॉइंट शुक्रवार से शुरू हो गया। बढ़ती गर्मी और लू से लोगों को राहत देने के लिए कूलिंग प्वाइंट बनाया गया है। दिल्ली सरकार की ओर से बनाए गए इस कूलिंग प्वाइंट पर लोगों को गर्मी से बचाव के लिए कई जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। कूलर, ठंडे पानी के लिए वाटर कूलर, ओआरएस घोल, गमछे व टोपी जैसी गर्मी से बचाव की व्यवस्थाएं की गई हैं।
डीपीओ मंजय कुमार ने बताया कि गर्मी और लू के प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है, जिससे लोगों को तत्काल राहत मिल सके। लोगों से अपील की गई है कि तेज धूप में बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें और जरूरत पड़ने पर ओआरएस का सेवन करें।