{"_id":"5d6083d08ebc3e93b65d3176","slug":"controversy-started-over-savarkar-statue-in-delhi-university-campus","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावरकर की प्रतिमा को लेकर शुरू हुआ विवाद, एबीवीपी ने कहा- जब कारीगर आएगा तभी हटेगी कैंपस से प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावरकर की प्रतिमा को लेकर शुरू हुआ विवाद, एबीवीपी ने कहा- जब कारीगर आएगा तभी हटेगी कैंपस से प्रतिमा
Sat, 24 Aug 2019 05:54 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 24 Aug 2019 05:54 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में सावरकर की प्रतिमा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में सावरकर की प्रतिमा को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। डीयू प्रशासन के बार-बार प्रतिमा हटाने के लिए कहने के बावजूद अब तक डूसू अध्यक्ष रहे शक्ति सिंह ने प्रतिमा नहीं हटाई है। वहीं एबीवीपी का कहना है कि कारीगर के आने पर कैंपस से प्रतिमा हटा ली जाएगी। प्रतिमा को प्रशासन की अनुमति से स्थान तय होने पर स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि राजस्थान के कारीगर ने प्रतिमा लगाई थी। एबीवीपी के प्रदेश मंत्री सिद्धार्थ यादव ने बताया कि प्रतिमा के लिए एक कमेटी बनाई है, प्रशासन जहां स्थान उपलब्ध कराएगा, वहां प्रतिमा लगाएंगे। हालांकि इसकी प्रक्रिया थोड़ी लंबी होती है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को भी प्रशासन की ओर से शक्ति सिंह को मूर्ति हटाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
शक्ति सिंह के समर्थकों ने डीयू गार्ड को पीटा
बृहस्पतिवार रात शक्ति सिंह के चार-पांच समर्थकों ने डीयू के एक सिक्योरिटी गार्ड को पीट दिया। कहा जा रहा है कि उन्हें मूर्ति तोड़े जाने का डर था और वह मूर्ति के आसपास घूम रहे थे। जब गार्ड ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने मारपीट कर दी। सिक्योरिटी गार्ड को काफी चोटें आई हैं। सिक्योरिटी गार्ड उपलब्ध कराने वाली एजेंसी ने मारपीट करने वालों के खिलाफ मौरिस नगर थाने में शिकायत दी है।
विज्ञापन
अक्षय लाकड़ा ने फेसबुक एकाउंट निष्क्रिय किया
सावरकर की प्रतिमा पर कालिख लगाने वाले एनएसयूआई दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही हैं। शुक्रवार को भी उन्हें धमकी भरे संदेश आते रहे। इसके बाद उन्होंने अपना फेसबुक अकाउंट निष्क्रिय कर दिया है।
पुलिस व छात्रों के बीच हल्की झड़प
प्रतिमा विवाद के चलते कैंपस में पुलिस व अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। शुक्रवार को वाम संगठनों ने वीर सावरकर की स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका को लेकर एक हस्ताक्षर अभियान चलाने का प्रयास किया। इसे पुलिस ने बंद करने की कोशिश की। इस कारण पुलिस व छात्रों के बीच हल्की झड़प भी हुई। पुलिस ने दो छात्रों को हिरासत में भी लिया।