{"_id":"63a33f98639bd40b892e99ac","slug":"controversy-over-delhi-route-of-bharat-jodo-yatra-police-not-ready-to-allow-the-route-decided-by-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली रूट को लेकर टकराव, कांग्रेस के तय रूट को अनुमति देने को तैयार नहीं पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली रूट को लेकर टकराव, कांग्रेस के तय रूट को अनुमति देने को तैयार नहीं पुलिस
Wed, 21 Dec 2022 10:47 PM IST
अनुराग सक्सेना
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 21 Dec 2022 10:47 PM IST
सार
यात्रा को लेकर दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बुधवार को बैठक की। कांग्रेस की तरफ से यात्रा का बदरपुर से मथुरा रोड, आश्रम चौक, निजामुद्दीन, जाकिर हुसैन मार्ग, इंडिया गेट, तिलक मार्ग, आईटीओ व दिल्ली गेट लालकिले पहुंचने का रूट तय है।
विज्ञापन
भारत जोड़ो यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली में रूट को लेकर कांग्रेस के पुलिस से टकराने के आसार बनते दिख रहे हैं। पुलिस बदरपुर से लालकिले तक के रूट को अनुमति देने को तैयार नहीं है। पुलिस चाहती है कि यात्रा आश्रम चौक से रिंग रोड होकर लालकिले तक पहुंचे, जबकि कांग्रेस इंडिया गेट और आईटीओ होकर यात्रा निकालना चाहती है।
विज्ञापन
ऐसे में दिल्ली पुलिस हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के पास धारा-144 लगे होने का हवाला दे रही है। अब दिल्ली यात्रा रूट को लेकर बृहस्पतिवार को उच्चस्तरीय बैठक करेगी। हालांकि, आयोजकों ने अभी दिल्ली में यात्रा को लेकर अनुमति नहीं मांगी है।
विज्ञापन
यात्रा को लेकर दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बुधवार को बैठक की। कांग्रेस की तरफ से यात्रा का बदरपुर से मथुरा रोड, आश्रम चौक, निजामुद्दीन, जाकिर हुसैन मार्ग, इंडिया गेट, तिलक मार्ग, आईटीओ व दिल्ली गेट लालकिले पहुंचने का रूट तय है।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक कोई भी यात्रा आईटीओ होकर नहीं निकाली गई है। हाईकोर्ट व सुप्रीम के पास से यात्रा को निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यहां धारा-144 लगी हुई है। साथ ही, नई दिल्ली में ट्रैफिक ज्यादा प्रभावित होगा। यात्रा को मथुरा रोड, आश्रम चौक व रिंग रोड़ होकर लालकिले पहुंचने का रूट उपलब्ध कराया जाएगा। यहां से दिल्ली का ट्रैफिक कम प्रभावित होने की संभावना है।
प्रदेश प्रभारी ने कहा- यात्रा का रूट नहीं बदलेगा
प्रदेश प्रभारी नरेंद्र नाथ का कहना है कि यात्रा का रूट तय हो चुका है। अब रूट को बदला नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि यात्रा एक लेन में चलेगी। इससे ट्रैफिक आसानी से चल सकता है। जैसे ही यात्रा आगे निकलेगी पुलिस पीछे से ट्रैफिक को चला सकती है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के साथ बुधवार को इस संबंध में बैठक भी हुई।