फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   controversy on religious place in gurgaon

बाल्मीकी समुदाय धार्मिक स्थल मामला : मंदिर कमेटी ने ली अदालत की शरण

Sun, 20 Mar 2016 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 20 Mar 2016 09:18 AM IST
विज्ञापन
controversy on religious place in gurgaon
Controversy

शहर के पुराने गुड़गांव-अलवर मार्ग स्थित बाल्मीकी समुदाय के धार्मिक स्थल को हटाए जाने के बाद उपजे विवाद के चलते शनिवार को मंदिर कमेटी ने अदालत की शरण लेकर मंदिर गिराए जाने पर फिलहाल रोक लगवा दी है।

विज्ञापन


मंदिर समिति द्वारा इस क्रम में अदालत में एक ऐतराज फाइल दायर की गई है। जिसमें अदालत द्वारा शिकायकर्ता को 12 अप्रैल के दिन अदालत में जवाब दावा दाखिल करने को कहा है। वहीं इसको लेकर उपजे विवाद के बाद फिरोजपुर झिरका के तहसीलदार ने विवादित स्थल का मौका मुआयना किया।
विज्ञापन


बता दें कि पिछले सप्ताह फिरोजपुर झिरका की अदालत ने स्थानीय निवासी भीमसिंह की लंबित शिकायत पर फैसला देते हुए पीडब्ल्यूडी बीएण्डआर की जमीन पर अवैध रूप से बने बाल्मीकी समुदाय के धार्मिक स्थल को हटाने का फैसला सुनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फैसले के बाद बाल्मीकी समुदाय के लोग भड़क गए। जिसके बाद धार्मिक स्थल को ढहाने पहुंची नगर पालिका प्रशासन की टीम को समुदाय के लोगों का विरोध सहना पड़ा और उन्हें मौके से वापस लौटना पड़ा। इस क्रम में मंदिर समिति द्वारा शनिवार को अदालत की शरण ली गई।

इस बीच समिति ने दावा किया कि मंदिर 50 साल पुराना है और वह उनकी आस्था का प्रतिक है। मंदिर समिति द्वारा अदालत में दायर की गई ऐतराज फाइल पर अदालत ने इस संबंध में 12 अप्रैल तक यथास्थिति बनाए रखने का फैसला दिया है।

वहीं शिकायकर्ता से इस संबंध में अपना जवाब दावा दाखिल करने को कहा है। वहीं धार्मिक स्थल को लेकर उपजे विवाद के बाद बाल्मीकी समुदाय के लोगों ने मेवात के अतिरिक्त उपायुक्त से इस मामले में न्याय की गुहार लगाई है।


जिसके बाद एडीसी के आदेश के बाद फिरोजपुर झिरका के नायब तहसीलदार ने मौके पर जाकर विवादित स्थल का मौका ए मुआयना किया। और एक जवाब बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दिया है। नायब तहसीलदार चेतराम शर्मा ने बताया कि इस मामले में लॉ एंड ऑर्डर का पूरे तरीके से पालन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed