फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Controversy between cash van rider and car rider over the way

Delhi: रास्ते को लेकर कैश वैन सवार और कार सवार में विवाद, पांच घायल, दोनों पक्षों में हुई जमकर मारपीट

Fri, 18 Aug 2023 08:06 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 18 Aug 2023 08:06 PM IST
सार

घटना में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Controversy between cash van rider and car rider over the way
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में रास्ता देने को लेकर कैश वैन पर सवार कर्मचारियों और कार सवार के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। यहां तक कि उत्तेजित लोगों को रोकने के लिए वैन पर मौजूद गार्ड ने हवा में गोली चला दी। घटना में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना 14 अगस्त की है। एसआईपीएल कंपनी के कर्मचारी एटीएम में पैसे डालने का काम करते हैं। कंपनी के कैशियर संकेत मिश्रा 14 अगस्त को कैश वैन के अन्य कर्मचारी कैशियर विनित, गनमैन बृजेश, अजय राज और चालक जमील के साथ उत्तम नगर इलाके में एटीएम में पैसा जमा करने जा रहे थे। संकेत ने पुलिस को बताया कि हस्तसाल के गौहर पार्क के पास वैन के आगे एक वैगन आर कार चल रही थी। कार चालक अनिरुद्ध धीमी रफ्तार से कार चला रहा था। वैन चालक हॉर्न बजाकर आगे जाने के लिए रास्ता मांग रहा था, लेकिन कार चालक रास्ता नहीं दे रहा था। चालक ने सायरन बजाकर भी उससे रास्ता देने के लिए कहा। कुछ दूर जाने के बाद कार चालक ने वैन के सामने अपनी कार रोक दी और फोन कर अपने भाई अभिषेक और अन्य लोगों को बुला लिया।

विज्ञापन


बुलाए गए लोगों ने वैन में सवार लोगों पर क्रिकेट बैट, लाठी और डंडे से हमला कर दिया। विनित के सिर पर बैट से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। साथ ही उसपर भी बैट से हमला कर दिया। लोगों को उत्तेजित होता देख गार्ड बृजेश ने वैन में रखे पैसे को बचाने के लिए हवा में गोली चला दी। लोगों को बेकाबू होता देख सभी वैन में बैठ गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से घायल हुए सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की पहचान विनित, संकेत, बृजेश, अनिरुद्ध और अभिषेक के रूप में हुई। पुलिस ने संकेत के बयान पर अनिरुद्ध सहित अन्य लोगों पर गैर इरादतन हत्या का प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी का कहना है कि अनिरुद्ध ने भी वैन में सवार लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया। उसने बताया कि घटना के समय वह बेटे को स्कूल से लेकर आ रहा था। आगे रेहड़ी होने की वजह से वह वैन को रास्ता नहीं दे पा रहा था। इससे गुस्साए वैन सवारों ने उसकी कार में तोड़फोड़ की और उसे और उसके भाई पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। वहीं गार्ड ने गोली भी चलाई। पुलिस ने अनिरुद्ध के बयान पर मारपीट और गोली चलाकर जान सांसत में डालने का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरों की जांच करने के साथ साथ लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed