फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Controversial statement of Ramesh Bidhuri BJP candidate from Kalkaja in Delhi

Delhi: रमेश बिधूड़ी की फिसली जुबान, कहा- प्रियंका के गालों जैसी बनवा देंगे सड़कें; कांग्रेस ने घेरा तो दी सफाई

Sun, 05 Jan 2025 02:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 05 Jan 2025 02:05 PM IST
सार

बीजेपी प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी को लेकर कहा कि जिस तरह संगम विहार और ओखला की सड़कें बना दी है वैसे ही यहां की सड़कें प्रियंका गांधी के गाल की तरह बना देंगे। वहीं कांग्रेस के विरोध के बाद उन्होंने इस पर सफाई दी है। 
 

विज्ञापन
Controversial statement of Ramesh Bidhuri BJP candidate from Kalkaja in Delhi
भाजपा नेता रमेश बिधड़ी का विवादित बयान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज होने के साथ ही सियासी बयानबाजी भी जोरों पर है। कालकाजी विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। रमेश बिधूड़ी ने कहा कि जिस तरह संगम विहार और ओखला की सड़कें बना दी है वैसे ही यहां की सड़कें प्रियंका गांधी के गाल की तरह बना देंगे। बिधूड़ी के इस बयान को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने नाराजगी जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि यह बदतमीजी सिर्फ इस घटिया आदमी की ही मानसिकता नहीं दिखाती, यह इसके मालिकों की असलियत है, राष्ट्रीय स्वयंसेवक के संस्कार आपको भाजपा के इन ओछे नेताओं में दिख जाएगे। वहीं कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भी बिधूड़ी के इस बयान को महिला विरोधी बताया है। वहीं रमेश बिधूड़ी ने कांग्रेस के विरोध पर सफाई देते हुए कहा कि मैंने कोई विवादित बयान नहीं दिया है। कांग्रेस को बयान पर ऐतराज है तो पहले राजद सुप्रीमो लालू यादव से कहे कि वह हेमा मालिनी से माफी मांगें। क्योंकि उन्होंने भी इस तरह का बयान दिया था।

विज्ञापन






 

'प्रियंका गांधी के गाल की तरह बना देंगे सड़कें'

 दरअसल भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान बिधूड़ी ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। रमेश बिधूड़ी ने कालकाजी के लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि जिस तरह संगम विहार और ओखला की सड़कें बना दीं वैसे ही यहां की सड़कें प्रियंका गांधी के गाल की तरह बना देंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

'पहले कांग्रेस मांगे माफी'

भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी के बयान पर कांग्रेस ने विरोध किया तो विधूड़ी ने कहा कि मैंने कोई विवादित बयान नहीं दिया है। कांग्रेस को बयान पर ऐतराज है तो पहले राजद सुप्रीमो लालू यादव से कहे कि वह हेमा मालिनी से माफी मांगें। क्योंकि उन्होंने भी इस तरह का बयान दिया था। विरोध के बावजूद वह अपने बयान पर कायम हैं।  रमेश बिधूड़ी ने कहा कि अगर कांग्रेस को मेरे बयान से आपत्ति है तो पहले वह लालू यादव से कहे कि वह हेमा मालिनी से माफी मांगें। भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने कहा ने कहा कि लालू यादव कांग्रेस सरकार में मंत्री थे, उन्होंने हेमा मालिनी के बारे में जो कहा उसके लिए उन्हें पहले माफी मांगनी चाहिए। मैंने जो कहा, मैंने उसकी तुलना पहले कही गई बातों से की। पवन खेड़ा को पहले प्रधानमंत्री के पिता के बारे में जो कहा उसके लिए माफी मांगनी चाहिए। हम उन्हें उसी भाषा में जवाब देंगे जो वे इस्तेमाल करेंगे। क्या हेमा मालिनी महिला नहीं हैं? 


 
विज्ञापन

'यह घटिया आदमी की बदतमीजी' 

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने रमेश बिधूड़ी के इस बयान पर नाराजगी जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि यह बदतमीजी सिर्फ इस घटिया आदमी की ही मानसिकता नहीं दिखाती, यह है इसके मालिकों की असलियत, ऊपर से लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्कार आपको भाजपा के इन ओछे नेताओं में दिख जाएगे। 


 

'बिधूड़ी का बयान महिला विरोधी'

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने बिधूड़ी के इस बयान को महिला विरोधी बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि रमेश बिधूड़ी का प्रियंका गांधी के संदर्भ में दिया बयान शर्मनाक ही नहीं उनकी औरतों के बारे में कुत्सित मानसिकता दिखाता है। लेकिन जिस आदमी ने सदन में अपने साथी सांसद को गंदी गालियां दी हों, और कोई सज़ा ना मिली हो उससे और क्या उम्मीद की जा सकती है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed