फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Control on high speed vehicle at night is enforced in the city

अब रात में भी तेज रफ्तार वाहनों पर लगेगी लगाम, इंटरसेप्टर करेगा मदद

Wed, 21 Jun 2017 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली Updated Wed, 21 Jun 2017 10:23 AM IST
विज्ञापन
Control on high speed vehicle at night is enforced in the city
इंटरसेप्टर - फोटो : अमर उजाला

रात में भी तेज रफ्तार वाहनों को पकड़ सकेंगे इंटरसेप्टर । पुलिस आयुक्त ने लेजर तकनीक से लैस 11 इंटरसेप्टर को हरी झंडी दिखाई ।

विज्ञापन


अब रात में भी तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाई जा सकेगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के बेड़े में लेजर तकनीक वाले कैमरों से लैस 11 इंटरसेप्टर शामिल हो गए हैं।
दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने इंडिया गेट पर आयोजित एक कार्यक्रम में 11 इंटरसेप्टर को मंगलवार शाम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक)अजय कश्यप ने बताया कि दिल्ली पुलिस के बेडे़ में पहले से रात में चालान करने वाले इंटरसेप्टर थे, मगर अब आधुनिक लेजर तकनीक पर आधारित कैमरों से लैस 11 इंटरसेप्टर शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन


ये इंटरसेप्टर 250 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलने वाले वाहनों की स्पीड को पकड़ने में भी सक्षम हैं। उन्होंने बताया कि इनसे तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों पर लगाम लगाई जा सकेगी। साथ ही चालानों की संख्या भी बढ़ेगी। वर्ष 2017 में अभी तक ओवर स्पीडिंग के 52 हजार चालान किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि लेजर तकनीक से लैस ये इंटरसेप्टर दो सेकेंड में चालान तैयार कर सकेंगे। साथ ही लेन में लगे तेज रफ्तार वाहनों की पहचान कर सकेंगे। इंटरसेप्टर हर तरीके की लाइट में काम कर सकेंगे। साथ ही तेज रफ्तार वाहन की रजिस्टे्रशन नंबर के साथ फोटो ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed