फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Continued restrictions on uber cab in delhi.

दिल्ली में उबर कैब पर अब भी जारी रहेगा प्रतिबंध

Tue, 06 Jan 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 06 Jan 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
Continued restrictions on uber cab in delhi.

राजधानी में उबर कैब सहित ऐप आधारित सभी टैक्सी सेवा पर प्रतिबंध जारी रहेगा और इस निर्णय का उल्लंघन करने वाले वाहनों को जब्त कर लिया जाएगा। दिल्ली सरकार परिवहन विभाग ने हाईकोर्ट को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


हाईकोर्ट ने फैसले पर सख्ती से अमल करने का निर्देश दिया है। परिवहन विभाग व अदालत के रवैये को देख उबर कंपनी ने प्रतिबंध को चुनौती देने वाली याचिका वापस ले ली।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इंद्रलोक में उबर कैब में एक युवती से रेप मामले के बाद सरकार ने उबर सहित अन्य ऐप आधारित कैब कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया था।

न्यायमूर्ति राजीव शकधर के समक्ष पेश परिवहन विभाग के अधिवक्ता ने बताया कि अदालत ने उबर कंपनी के ज्ञापन पर विचार किया और एक जनवरी को उबर व ओला कंपनी पर प्रतिबंध लगाने के फैसले को बरकरार रखा है। उन्होंने कहा कि विभाग ने तय किया है कि जो भी वाहन उल्लंघन करता पाया जाएगा उसे तुरंत जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उबर की तरफ से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव नायर ने विभाग के जवाब पर आपत्ति जताते हुए कहा कि विभाग ने मात्र उनकी मुवक्किल कंपनी पर प्रतिबंध लगाया है और राजधानी में अभी ओला कैब का संचालन जारी है। उन्होंने कहा कि हमारे साथ यह भेदभाव क्यों हो रहा है।


अदालत ने परिवहन विभाग के उपायुक्त से पूछा कि आखिर ओला कैब कैसे चल रही है और उसके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है। परिवहन उपायुक्त ने कहा कि जो भी वाहन उल्लंघन करते हुए पाया जाएगा उसे तुरंत जब्त किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed