फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Consumer will get money from Playbook after six years

ग्राहक को 6 साल बाद मिलेगा प्लेबुक का पैसा, ब्लैक बेरी इंडिया-सर्विस प्रोवाइडर को देने होंगे 20 हजार

Tue, 10 Jul 2018 10:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 10 Jul 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
Consumer will get money from Playbook after six years
फाइल फोटो
नोएडा के एक व्यक्ति को छह साल बाद ब्लैक बेरी प्लेबुक का पैसा वापस मिलेगा। उसने एक डीलर से 20 हजार रुपये में प्लेबुक खरीदा था, लेकिन वह खराब था। 
विज्ञापन


सर्विस प्रोवाइडर और कंपनी ने उसे ठीक नहीं कराया। व्यक्ति के प्रार्थना पत्र पर जिला उपभोक्ता फोरम ने ब्लैक बेरी इंडिया और सर्विस प्रोवाइडर को सेवा में कमी का दोषी माना है। 

दोनों को प्लेबुक की आधा-आधा धनराशि 10-10 हजार रुपये 30 दिन के अंदर देने का आदेश दिया है।  साथ ही मानसिक प्रताड़ना व वाद व्यय के 7 हजार रुपये भी देने होंगे।  
विज्ञापन


नोएडा के सेक्टर-47 निवासी प्रदीप खरबंदा ने 2012 में सेक्टर-18 स्थित इलेक्ट्रो वर्ल्ड कम्यूनिकेशन सोल्यूसंस से 20 हजार रुपये में ब्लैक बेरी की प्लेबुक खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह शुरू से ही ठीक नहीं चल रहा था। शिकायत करने पर स्टोर से बताया गया कि ब्लैक बेरी इंडिया कंपनी या इसके सर्विस प्रोवाइडर सेक्टर-18 स्थित सत्यम कम्यूनिकेशन से संपर्क करें। 

संपर्क करने पर कंपनी ने सर्विस प्रोवाइडर के पास भेजा। मई, 2012 को सर्विस प्रोवाइडर को प्लेबुक को ठीक करने के लिए दिया।  कई बार शिकायत करने के बाद भी उन्हें प्लेबुक को ठीक नहीं किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed