{"_id":"ae7a8ec92ed7ee8be741c08e87529946","slug":"construction-wall-fell-women-and-worker-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन दीवार गिरी,महिला और मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन दीवार गिरी,महिला और मजदूर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 14 Dec 2014 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के सोनिया विहार में शनिवार शाम एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से महिला और एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। खजूरी खास थाना पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक ए-ब्लॉक, गली नंबर-3, पार्ट-6, सोनिया विहार निवासी सुनीता बिनवाल (40) पास के एक स्कूल में प्रिंसिपल थीं। परिवार में मां पार्वती, पति नंदा बल्लभ बिनवाल और दो बेटे अंकित (19) व शेखर (13) हैं। मकान सुनीता की मां पार्वती के नाम है। पिछले करीब एक माह से 50 गज के मकान को तोड़कर दोबारा बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
निर्माण की वजह से सुनीता पास में ही किराये के मकान में रह रही थीं। शनिवार को निर्माण स्थल पर पुरानी दीवारों के बीच कॉलम डालने का काम चल रहा था। विजय कुमार (35), शकील (25) समेत तीन मजदूर मलबा हटा रहे थे। शाम करीब 4 बजे सुनीता तीनों के लिए चाय लेकर वहां पहुंची। इसी दौरान पास की दीवार भर-भराकर गिर गई। मलबे में सुनीता और तीनों मजदूर दब गए।
विज्ञापन
पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को निकाला। उन्हें जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने विजय और सुनीता को मृत घोषित कर दिया गया। शकील के अलावा घायल दूसरे मजदूर की अभी पहचान नहीं हो पाई है। दोनों की हालत नाजुक बताई गई है। देर शाम तक घटनास्थल से मलबा हटाने का काम जारी था।