{"_id":"6ae092673b5fcede33013021","slug":"construction-of-sector-10-metro-station-begins-fob-to-connect-with-bus-terminal-delhi-ncr-news-c-24-1-fbd1020-105565-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सेक्टर-10 मेट्रो स्टेशन का निर्माण शुरू, बस टर्मिनल से जुड़ेगा एफओबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सेक्टर-10 मेट्रो स्टेशन का निर्माण शुरू, बस टर्मिनल से जुड़ेगा एफओबी
विज्ञापन
करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा आधुनिक बस टर्मिनल
यात्रियों को मिलेंगी फीडर बसों सहित कई सुविधाएं
फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने सेक्टर-10 बस डिपो के सामने मेट्रो स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू किया है। इसके लिए कादीपुर की ओर बैरिकेडिंग कर दी गई है। इस मेट्रो स्टेशन को सेक्टर-10 बस डिपो से जोड़ा जाएगा।
यहां से मेट्रो यात्रियों के लिए फीडर बसों का संचालन होगा। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक मेट्रो बन रही है। जीएमआरएल हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक के बीच काम करा रहा है। इसके अलावा उमंग भारद्वाज चौक से बसई और सेक्टर-101 तक पिलर निर्माण चल रहा है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) बसई से उमंग भारद्वाज चौक के बीच मास्टर वाटर लाइनों को शिफ्ट कर रहा है। जीएमडीए सेक्टर-10 बस डिपो में बस टर्मिनल का निर्माण भी कराएगा। इस पर करीब 30 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
प्रस्तावित बस टर्मिनल की सुविधाएं
प्रस्तावित योजना के अनुसार, टर्मिनल में दो मंजिला बेसमेंट और दो फ्लोर होंगे। यात्री फुट ओवरब्रिज (एफओबी) के जरिये सीधे बस टर्मिनल से मेट्रो स्टेशन तक पहुंच सकेंगे। इसमें डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड, बसों के समय की जानकारी देने वाली स्क्रीन और ग्राहक सहायता केंद्र बनेंगे। पार्सल, क्लॉक रूम, शौचालय, पीने का पानी, मां-शिशु देखभाल कक्ष की सुविधा भी होगी। बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए विशेष सहायता बूथ भी उपलब्ध होंगे।