फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   construction of imt manesar chowk flyover stop in mid

आईएमटी मानेसर चौक फ्लाईओवर निर्माण बीच में ही अटका

Wed, 01 Mar 2017 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 01 Mar 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
construction of imt manesar chowk flyover stop in mid
आईएमटी मानेसर
दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-8) स्थित आईएमटी मानेसर चौक फ्लाईओवर निर्माण बीच में ही लटक गया है। फ्लाईओवर पर काम बंद होने से आईएमटी वासियों समेत आसपास के करीब 20 गांवों के ग्रामीणों के लिए यह परेशानी का सबब बना हुआ है। फ्लाईओवर निर्माण का कार्य इसी साल जनवरी में रोक दिया गया था, इसे अभी तक चालू नहीं किया गया है।
विज्ञापन


हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एचएसआईआईडीसी) के रिहायशी सेक्टर-एक से लेकर इंडस्ट्रियल सेक्टर-8 तक करीब 3 हजार औद्योगिक इकाईयों में काम करने वाले मजदूर व उद्यमी आईएमटी मानेसर चौक पर फ्लाईओवर का काम चालू नहीं होने से परेशान हैं। वहीं आईएमटी के उद्यमी पहले ही खेड़कीदौला टोल प्लाजा जाम से परेशान हैं। इसके अलावा आईएमटी चौक फ्लाईओवर नहीं बनने से भी जाम और भयंकर हो जाता है। इस वजह से कंपनियों में शिफ्ट लेट होने से काम पूरा नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


आईएमटी फ्लाईओवर एक साईड बना-
आईएमटी मानेसर चौक पर फ्लाईओवर निर्माण दिल्ली की तरफ दोनों ओर पूरा किया जा चुके है। लेकिन जयपुर की तरफ फ्लाईओवर निर्माण मिट्टी भरने के बाद बीच में ही रोक दिया गया है। जिस वजह से फ्लाईओवर के नीचे से आईएमटी में घुसने वाले वाहनों को यू-टर्न लेकर जाना पड़ रहा है, इसलिए यहां पर हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव मानेसर में दोनों ओर नहीं बनी सर्विस रोड-
कहां-कहां रहता है जाम-
: हीरो होंडा चौक फ्लाईओवर पर जाम
: टोल प्लाजा खेड़कीदौला जाम
: आईएमटी मानेसर चौक फ्लाईओवर जाम
: गांव मानेसर बस स्टैंड पर जाम
: एनएसजी व मानेसर घाटी में जाम

एलीवेटिड पुल बनवाकर ग्रामीणों को दे राहत
मानेसर गांव हाईवे के दोनों ओर बसा हुआ है। जिसकी आबादी करीब एक लाख है। हाईवे पार मंदिर व चारों सरकारी स्कूल, पशु अस्पताल, डिस्पेंसरी, बैंक व डाकघर बना है। जिसमें हर रोज सैकड़ों ग्रामीणों को आना जाना पड़ता है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि आईएमटी चौक फ्लाईओवर से लेकर अरावली पहाड़ी बाबा न्यारमदास मंदिर तक एलीवेटिड पुल बनाकर ग्रामीणों को राहत प्रदान की जाए। राष्ट्रीय मार्चा पार्टी क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर एलीवेटेड पुल मांग को लेकर प्रधानमंत्री लेकर संतरी तक मांग कर चुकी है। लेकिन मानेसर गांव में हाईवे की स्थिति जस की तस बनी हुई है। एनएचएआई अधिकारी भी ग्रामीणों की मांग पर कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं।
राष्ट्रीय मोर्चा पार्टी समस्त क्षेत्रवासी अध्यक्ष उमेश यादव, पूर्व पार्षद अजीत सिंह, पार्षद विरेंद्र यादव उर्फ हबलू, कासन के सरपंच बहादुर सिंह, शिकोहपुर के पूर्व सरपंच श्योचंद, पूर्व पार्षद ओमप्रकाश, नखडोला सरपंच लक्ष्मण यादव, नहारपुर सरपंच विजयपाल यादव, सिकंदरपुर सरपंच सुंदरलाल, नौरंगपुर सरपंच प्रदीप यादव, सुरेश यादव खोह, मानेसर पूर्व सरपंच गजराज यादव व क्षेत्र के सामाजिक संगठनों ने मानेसर गांव में एलीवेटेड पुलिस बनाने की मांग की है।


आईएमटी फ्लाईओवर डायर्वजन रूट संकरा-
आईएमटी मानेसर चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य बंद होने से चौक पर रोजाना लंबा जाम लग रहा है। आईएमटी फ्लाईओवर पर डायवर्जन बनाया है। डायवर्जन की चौड़ाई कम है। जिस वजह से जाम लग रहा है। वहीं फ्लाईओवर के दोनों तरफ सर्विस रोड संकरी होने से जाम की स्थिति बनी रहती है। निर्माण कार्य रोकने के बाद भी डायवर्जन की चौड़ाई नहीं बढ़ाई है। जिससे मारूति कंपनी के ट्रालों के निकलने में परेशानी हो रही है। वाहनों का दबाव बढने से मानेसर गांव के बस स्टैंड पर जाम लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed