{"_id":"57545f164f1c1bcb47108f31","slug":"congressmen-put-soot-on-government-advertising","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार के विज्ञापन पर कांग्रेसियों ने पोती कालिख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार के विज्ञापन पर कांग्रेसियों ने पोती कालिख
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 06 Jun 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के विज्ञापन पर कालिख पोतते कांग्रेस कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्रियों के नाम पर चल रही योजनाओं के नाम बदले जाने के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री के आह्वान पर रविवार को सिटी सेंटर पर बने पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
पार्टी महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा प्रचारित विज्ञापन को कालिख लगाकर पोता गया। मुकेश यादव ने कहा कि पार्टी नेताओं को बदनाम किया जा रहा है। झूठे मुकदमे लगाकर फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार जनता की भलाई के लिए कोई कार्य नहीं कर रही। अब कांग्रेस कार्यकर्ता अपने नेताओं और जनता की भलाई के लिए सड़क पर उतरने पर मजबूर हैं। इस मौके पर रमेश चंद्र शर्मा, पवन शर्मा, दिनेश अवाना, तरुण भारद्वाज, योगेश शर्मा, जितेंद्र अम्बावत, एस एस कुरैशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन