{"_id":"5d08fc328ebc3e3b3a2c93f6","slug":"congress-staged-protests-in-all-70-assembly-constituencies-of-the-national-capital","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी विधानसभा क्षेत्रों में धरने पर कांग्रेसी, बिजली-पानी के मुद्दों पर सरकार को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी विधानसभा क्षेत्रों में धरने पर कांग्रेसी, बिजली-पानी के मुद्दों पर सरकार को घेरा
Tue, 18 Jun 2019 08:28 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Tue, 18 Jun 2019 08:28 PM IST
विज्ञापन
शीला दीक्षित (फाइल फोटो)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली-पानी के मुद्दों पर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश कांग्रेस ने पूरी दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। प्रदर्शन में महिलाएं पानी का खाली मटका लेकर शरीक हुईं। उन्होंने ‘दिल्ली की दुखद कहानी महंगी बिजली गंदा पानी’, ‘वादों में दिखावा है केजरीवाल छलावा है’ जैसे नारे लगाए।
विज्ञापन
संगम विहार विधानसभा क्षेत्र के रतिया मार्ग पर धरने में शरीक प्रदेशाध्यक्ष शीला दीक्षित ने कहा कि दिल्ली के लोग भीषण गर्मी में बिजली कटौती और पानी की कमी से परेशान हैं। आप सरकार इन समस्याओं से निजात दिलाने में विफल है। सबसे ज्यादा प्रभावित गरीब, बच्चे, महिलाएं और वृद्ध हैं। समस्या से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अवगत कराया गया, लेकिन हकीकत जानने के बाद भी उन्होंने कुछ नहीं किया। पानी का घोर संकट और बिजली कटौती दिल्लीवासियों के लिए जीवन-मरण प्रश्न है। उन्होंने दिल्ली सरकार से अपील की कि इन समस्याओं के समाधान की शुरुआत तुरंत करे।
विज्ञापन
करोल बाग, मॉडल टाऊन के धरने में कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलौठिया ने कहा कि फिक्स चार्ज और पेंशन फंड के नाम पर बिजली उपभोक्ताओं से गैरकानूनी रूप से करोड़ों रुपये वसूले जा रहे हैं। महिलापालपुर में धरने में कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली सरकार को कम से कम जनता की समस्याओं को समझना चाहिए। कांग्रेस लोगों की आवाज को उठाने के लिए तब तक विरोध करेगी, जब तक केजरीवाल सरकार समस्याओं को सुलझा नही देती।
विज्ञापन
नबी करीम थाने के पास हुए धरने में शरीक प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हारुन यूसुफ ने कहा कि पानी की कमी से दिल्ली का अधिकतर क्षेत्र प्रभावित है, लेकिन सरकार गरीब लोगों की दुर्दशा से बेपरवाह है। दिल्ली विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. योगानंद शास्त्री, कांग्रेस प्रवक्ता जितेंद्र कुमार कोचर ने मालवीय नगर में, रमाकांत गोस्वामी ने करोल बाग और इंद्रपुरी क्षेत्र में धरने में हिस्सा लिया। पूर्व मंत्री मंगतराम सिंघल चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र के धरने में शामिल हुए। हालांकि इस धरने से भी कांग्रेस के दिग्गज नेेताओं ने दूरी बनाकर रखी।