{"_id":"5aafee9c4f1c1bbb758b6692","slug":"congress-spokesman-randeep-surjewala-attack-on-delhi-chief-minister-arvind-kejriwal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"माफी मांगने पर कांग्रेस का कटाक्ष, नाम ‘अरविंद सॉरी केजरीवाल’ रख लें सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माफी मांगने पर कांग्रेस का कटाक्ष, नाम ‘अरविंद सॉरी केजरीवाल’ रख लें सीएम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 20 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने कपिल सिब्बल के बेटे अमित सिब्बल और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से माफी मांगने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष किया है। पार्टी का कहना है कि उन्हें अपने नाम के साथ सॉरी जोड़कर इस ‘अरविंद सॉरी केजरीवाल’ कर देना चाहिए। देश में उनकी पहचान सॉरी मुख्यमंत्री के तौर पर होगी।
पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, उनके सॉरी कहने का सिलसिला तो अभी शुरू हुआ है। उन्हें दिल्ली की जनता को भी सॉरी बोलना पड़ेगा। वे समाज में पारदर्शिता का ढिंढोरा पीटते रहे, लेकिन नहीं ला सके, इसके लिए सॉरी बोलना होगा।
उन्होंने कांग्रेस की सरकार के खिलाफ आरएसएस के साथ मिलकर जो कुछ किया था उसकी सच्चाई देश की जनता जान चुकी है उसके लिए भी लोगों से सॉरी बोलना होगा।

आपको बता दें कि सोमवार को अरविंद केजरीवाल ने नितिन गडकरी से भी माफी मांग ली। इसके बदले नितिन गडकरी ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जो मानहानि का मामला दर्ज था, वह वापस ले लिया है।
इतना ही नहीं उन्होंने अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल और उनके बेटे अमित सिब्बल से भी माफी मांगी है। अरविंद केजरीवाल कहा,'हम सभी राजनीति में हैं और कभी मेरी किसी टिप्पणी से आपको दुख पहुंचा हो तो मैं माफी मांगता हूं।'
मालूम हो कि हाल ही में अरविंद केजरीवाल ने अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से माफी मांगी थी जिसके बाद पंजाब से लेकर दिल्ली तक हड़कंप मच गया था। ये बवाल थमा नहीं था कि मुख्यमंत्री ने और भी कई नेताओं से माफी मांग ली।